
Qutub Minar में रखी गणेश प्रतिमाओं पर विवाद तेज, तरुण विजय के बाद बीजेपी पार्षद ने उठाई यह मांग
AajTak
Qutub Minar में रखी गणेश प्रतिमाओं पर विवाद तेज होता जा रहा है. तरुण विजय के बाद महरौली से बीजेपी पार्षद ने कुतुब मीनार में पूजा-आरती की मांग की है.
कुतुब मीनार में रखी भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है. पहले इन मूर्तियों को वहां से हटाकर सम्मानजनक स्थान पर रखने की बात कही गई थी, अब बीजेपी पार्षद ने मांग की है कि मूर्तियों को कुतुब मीनार में ही उचित स्थान पर रखकर वहां पूजा-आरती कराई जाए.
बता दें कि ऐतिहासिक कुतुब मीनार में मंदिर होने और देवी-देवताओं की मूर्तियों को अपमानित तरीके से रखने का विवाद दशकों पुराना है. लेकिन अब स्थानीय निगम पार्षद आरती सिंह ने दावा किया है कि साल 2000 तक कुतुब मीनार में स्थित प्राचीन मंदिर में लोग पूजा-आरती करने आते थे जिसे बाद में किन्हीं वजहों से बंद कर दिया गया.
यह भी पढ़ें - कुतुब मीनार परिसर से गणेश प्रतिमाएं हटाने के लिए NMA ने लिखी ASI को चिट्ठी
महरौली से बीजेपी की निगम पार्षद आरती सिंह ने यह दावा किया है कि कुतुब मीनार दरअसल पहले मंदिर ही था. आज भी कुतुब मीनार के अंदर जगह-जगह देवी देवताओं की मूर्तियों के अवशेष देखने को मिलते हैं. आरती का आरोप है कि कुतुब मीनार में स्थित मस्जिद परिसर में भगवान की मूर्तियों को जमीन पर रखकर उन्हें अपमानित किया जा रहा है.
इससे पहले ऐसा ही दावा बुधवार को NATIONAL Monuments Authority (NMA) ने किया था. NMA की तरफ से Archaeological Survey of India (ASI) को पत्र भी लिखा गया है. इसमें कहा गया है कि भगवान गणेश की मूर्तियों को कुतुब मिनार में अपमानजनक तरह से रखा गया है और उनको वहां से हटाकर नेशनल म्यूजियम में रखा जाना चाहिए.
भगवान गणेश की मूर्तियों पर क्या है विवाद?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










