
Putin two Demands for Ceasefire: युद्धविराम के लिए ट्रंप के सामने पुतिन ने रख दीं ये 2 शर्तें... अब क्या करेंगे जेलेंस्की?
AajTak
इससे पहले सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी. इसके बाद अमेरिका ने 30 दिनों के सीजफायर का यह प्लान रूस को भेजा था. पर पुतिन के ढीले रवैये के मद्देनजर राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें दो टूक वॉर्निंग भी दी थी.
रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चली आ रही जंग पर अस्थाई विराम के लिए तैयार किए गए एग्रीमेंट पर अब रूस ने अड़ंगा लगा दिया है. राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ सीजफायर एग्रीमेंट के लिए अमेरिका के सामने दो शर्तें रख दी हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, रूस चाहता है कि यूक्रेन के साथ सीजफायर एग्रीमेंट पर सहमति जताने से पहले उसकी दो शर्तें मानी जाए जिनमें पहली शर्त यूक्रेन को नेटो का सदस्य बनने से रोकना और दूसरी मांग क्रीमिया और यूक्रेन के चार इलाकों पर रूस के कब्जे को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देना है. हालांकि, बता दें कि रूस इन मांगों को पहले भी कई बार अमेरिका और नाटो के समक्ष उठा चुका है.
ऐसे में सवाल उठता है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की इस स्थिति में क्या करेंगे? जेलेंस्की सीजफायर के पक्ष में हैं लेकिन पुतिन की जिद ने उनके लिए मुसीबत खड़ी कर दी है.
इससे पहले सऊदी अरब में यूक्रेन और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी. इसके बाद अमेरिका ने 30 दिनों के सीजफायर का यह प्लान रूस को भेजा था. पर पुतिन के ढीले रवैये के मद्देनजर राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें दो टूक वॉर्निंग भी दी थी.
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपोटर्स से बातचीत के दौरान कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि रूस सीजफायर पर सहमत होगा. उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधि रूस जा रहे हैं. यूक्रेन के साथ रूस के 30 दिनों के सीजफायर एग्रीमेंट को पुतिन को भेजा है.
ट्रंप ने पुतिन को चेताते हुए कहा था कि अगर रूस, यूक्रेन के खिलाफ जंग जारी रखता है तो उसे इसके सख्त परिणाम भुगतने होंगे. उसे इसका आर्थिक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. हम कुछ ऐसे कदम उठा सकते हैं जिससे उन पर नकारात्मक वित्तीय प्रभाव पड़ सकता है. यह रूस के लिए घातक होगा. मैं ऐसा नहीं चाहता क्योंकि मेरा मकसद शांति लाना है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










