
Pushkar singh dhami oath ceremony : पुष्कर धामी की उत्तराखंड में दोबारा ताजपोशी, इन 8 मंत्रियों ने भी ली शपथ
AajTak
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने धामी और 8 विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई. धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ ले ली है. उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें सीएम बनाए गए हैं. पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली. पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के सीएम बनने वाले पहले नेता हैं. देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए.
पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 विधायकों ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली. चंदन राम दास, रितू खंडूरी (स्पीकर), सतपाल महाराज, सुवोध यूनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, विनोद कंडारी, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत धामी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं.
- सतपाल महाराज चौबट्टाखाल (Chaubattakhal) सीट से विधायक हैं. वे 2017 में भी इसी सीट से विधायक चुने गए थे और बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे. सतपाल महाराज कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे, लेकिन 2014 में वे बीजेपी में शामिल हो गए थे.
- प्रेम चंद्र अग्रवाल चार बार के विधायक हैं. वे बीजेपी सरकार में स्पीकर भी रहे हैं.
- गणेश जोशी ने मंत्रीपद की शपथ ली. वे मसूरी से विधायक हैं. गणेश रावत चार बार विधायक रहे हैं.
- धन सिंह रावत पिछली सरकार में भी मंत्री थे. वे संघ से जुड़े रहे हैं. वे श्रीनगर सीट से विधायक हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










