
Punjab: ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत, हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार
AajTak
Punjab Accident: पंजाब के होशियारपुर में एक ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर होने के बाद कार में आग लग गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.
पंजाब के होशियारपुर (Hoshiarpur Punjab) में भीषण हादसा (terrible accident) हो गया. यहां एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा होशियारपुर के उच्ची बसी मुकेरियां में हुआ है. यहां ट्रक और कार के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त टक्कर हुई कि घटना के बाद कार में आग लग गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. टक्कर के बाद कार में आग लग गई, देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी. आसपास के लोगों ने जब देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़े.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ पहुंचे अधिकारी, शुरू की मामले की जांच
इसी के साथ लोगों ने इस हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग को बुझाया. वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं एक घायल व्यक्ति को मुकेरियां के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस हादसे को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










