
Pune: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले मामले में पति को जमानत, घर के बाहर निर्वस्त्र किया था खड़ा
AajTak
पुणे के एक शख्स को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी, जिसे अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 10 साल की सजा हुई थी. बताया जा रहा है कि महिला को घर के बाहर निर्वस्त्र खड़ा करने और लगातार प्रताड़ित करने के बाद उसने कुएं में कूदकर जान दे दी थी.
महाराष्ट्र के पुणे में उस शख्स को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दी. जिसे अपनी पत्नी की आत्महत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी. बता दें, संतोष सुदाकर शिलिमकर ( 32 उम्र) किसान और रेत ठेकेदार का काम करता था. उसे भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और 498ए (क्रूरता) के तहत दोषी पाया गया था. शिलिमकर की पत्नी ने जुलाई 2012 में शादी के आठ साल बाद आत्महत्या कर ली थी.
पुलिस के मुताबिक शिलिमकर ने अपनी पत्नी और छोटी बेटी को एक रात घर के बाहर निर्वस्त्र खड़ा कर दिया था. यह घटना तब हुई जब शिलिमकर ने अपनी पत्नी से दोस्तों के लिए खाना बनाने को कहा और दोनों के बीच झगड़ा हो गया. पीड़िता ने यह बात अपने परिवार को फोन पर बताई थी. बार-बार होने वाले शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने घर के पास के कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी थी.
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया
पुणे के सत्र न्यायालय ने अगस्त 2024 में शिलिमकर को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी. हालांकि शिलिमकर के वकील सत्यव्रत जोशी ने अदालत में तर्क दिया कि मामला परिस्थितिजन्य सबूतों पर आधारित है और प्रत्यक्ष सबूत या आत्महत्या नोट नहीं है. वहीं सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया था.
बंबई हाईकोर्ट ने दी जमानत
जस्टिस आरएन लढ़ा की बेंच ने यह कहते हुए जमानत दी कि अपील जल्द नहीं सुनी जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए उन्होंने ₹25,000 के निजी मुचलके पर सजा निलंबित कर दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










