
PUBG Mobile जैसा टीम डेथ मैच मल्टीप्लेयर अब FAU-G में भी आ रहा है
AajTak
PUBG Mobile की तरह अब FAU-G में भी डेथमैच मल्टी प्लेयर मोड दिया जा रहा है. अक्षय कुमार ने इसके बारे में ट्वीट भी किया है और इसका टीजर भी आया है.
देश में बने FAU-G गेम में अब एक नया गेम मोड आ रहा है. FAU-G गेम में जल्द ही टीम डेथ मैच आने वाला है. इस नए मोड की जानकारी ऐक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दी है. अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा है कि अपने दोस्तों को खोजें और स्क्वाड बनाएं. अपनी फ्रीडम के लिए फाइट करें. FAU-G मल्टीप्लेयर टीम डेथ मैच जल्द आने वाला है. गौरतलब है कि टीम डेथ मैच इस तरह के दूसरे मल्टीप्लेयर गेम में दिए जाते हैं. ये काफी पॉपुलर मोड माने जाते हैं. PUBG Mobile में ये मोड पॉपुलर था. इसलिए अब ये FAU-G में भी लाया जा रहा है. हालांकि इन दिनों FAU-G की रेटिंग प्ले स्टोर पर 4 से नीचे आ चुकी है. भारत में PUBG मोबाइल गेम बैन होने के बाद FAU-G गेम की घोषणा की गई थी. ऐक्टर अक्षय कुमार ने इसको प्रोमोट किया था. अब नए मोड के बारे में भी अक्षय कुमार ही जानकारी दे रहे है. FAU-G गेम को 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










