
PUBG मर्डर केस में तीसरा किरदार! मां की हत्या के बाद किससे मिलने गया था आरोपी?
AajTak
PUBG Murder Update: लखनऊ में नाबालिग बेटे द्वारा मां की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. हत्या की इकलौती चश्मदीद यानी आरोपी लड़के की बहन ने कहा कि भैया रात में 2:00 बजे मुझे कमरे में बंद करके किसी से मिलने गया था.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नाबालिग बेटे द्वारा मां की हत्या के मामले में हर रोज नया खुलासा हो रहा है. बताया जा रहा है कि महिला की हत्या पर किसी तीसरे सदस्य की पल-पल नजर थी. हत्या के बाद आरोपी लड़का रात 2 बजे स्कूटी लेकर उस शख्स से मिलने गया था, जिसकी इस हत्या पर पूरी नजर थी.
इसका खुलासा हत्या की इकलौती चश्मदीद यानी आरोपी लड़के की बहन ने किया है. मां की हत्या के बाद देर रात तकरीबन 2:00 बजे बेटा स्कूटी लेकर किसी से मिलने गया और इस पूरी घटना की जानकारी दी. बहन ने परिजनों को बताया, 'भैया रात में 2:00 बजे मुझे कमरे में बंद करके किसी से मिलने गया था.'
परिवार के एक रिश्तेदार के मुताबिक, मां के खिलाफ बेटे में नफरत भरी गई और हर बात पर पिता अपने नाबालिग बेटे को सपोर्ट करते थे, लड़का गलती करता था तो मां डांटती थी लेकिन पिता उसको सपोर्ट करता था. रिश्तेदारों के मुताबिक, बेटे को साजिश के तहत आगे लाया गया और नफरत इस कदर थी कि उसने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया.
'मां की हत्या के पीछे साजिशकर्ता कोई और'
रिश्तेदारों ने कहा कि मां की हत्या के पीछे साजिशकर्ता कोई और है, जल्दी हम उसको सामने लेकर आएंगे. इससे पहले आरोपी लड़के से पूछताछ करने वाली उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की टीम ने कहा था, 'लड़के से पूछे गए सवालों के जवाबों से संदेह हो रहा कि बच्चा मां को मार सकता है.'
'कभी मां को मार नहीं सकता बेटा'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










