
PSEB 10th Result 2024 analysis: पिछले चार सालों में सबसे खराब रहा पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें आंकड़े
AajTak
PSEB 10th Result 2024 analysis: पंजाब बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल का पास प्रतिशत खराब रहा है. आइए जानते हैं पिछले चार सालों में पंजाब बोर्ड का रिजल्ट कितना प्रतिशत घटा है.
Punjab Board 10th Result 2024 Declared: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. 100 प्रतिशत के साथ पंजाब के लुधियाना की अदिति ने पूरे राज्य में टॉप किया है. इस साल का पास प्रतिशत 97.24 रहा है, जिसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 98.19 और लड़कों का पास प्रतिशत 96.47 है. आंकड़ों के अनुसार, इस साल का बोर्ड रिजल्ट खराब रहा है.
पिछले चार सालों के नतीजों को देखा जाए तो परिणामों में लड़कियां लड़कों ने आगे रहीं हैं. पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का सबसे बेहतर रिजल्ट साल 2021 में रहा था, 2021 में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.94 और लड़कों का पास प्रतिशत 99.92 रहा था. साल 2024 के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है. हालांकि, पिछले चार सालों के मुकाबले इस साल 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत घट गया है. आंकड़ों को देखा जाए तो पिछले साल चार सालों में इस साल का पास प्रतिशत सबसे कम है.
टेबल में दिए गए आंकड़ों में नजर डालें तो, सिर्फ कुल पास प्रतिशत ही नहीं, लड़कियों और लड़कों का पास प्रतिशत भी पिछले चार में इस साल सबसे कम है.
पिछले साल के मुकाबले इस साल कम छात्र हुए फेल
2023 में, कम से कम 653 छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में फेल हो गए थे और 6171 छात्रों को मैट्रिक परीक्षा का री-एग्जाम दिया था. इस साल यानी 2024 में 394 स्टूडेंट्स फेल हो गए हैं.
कब और कैसे मिलेगी मार्कशीट? जिन छात्रों ने पंजाब बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षाओं में भाग लिया था, वे पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकते हैं. ध्यान रहे यह मार्कशीट प्रोविनजल होती है. ऑफिशियल मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए, स्टूडेंट्स को बाद में अपने स्कूल जाना होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










