
Premanand Maharaj: भगवान की मूर्ति खरीदते समय मोल-भाव करना कितना सही? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब
AajTak
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि भगवान की मूर्ति खरीदते समय मोलभाव करना गलत नहीं है, लेकिन ईमानदारी और न्योछावर भाव रखना चाहिए. ठाकुर जी का कोई मोल नहीं होता, उनकी भेंट में मोलभाव नहीं करना चाहिए.
Premanand Maharaj: कई बार ऐसे सवाल उठते हैं जो साधारण लगते हैं, लेकिन उनके उत्तर बहुत गहरी समझ और श्रद्धा का भाव जगाते हैं. जब कोई भक्त ठाकुर जी का श्रीविग्रह (यानी मूर्ति खरीदने) लेने जाता है, तो मन में यह सवाल आ सकता है कि क्या मूर्ति का चुनाव करना गलत है? क्या उसमें अपनी पसंद-नापसंद देखना उचित है? और सबसे अहम क्या ठाकुर जी के श्रीविग्रह लेते समय मोलभाव करना सही है? इन्हीं प्रश्नों का जवाब एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से मांगा.
प्रेमानंद महाराज ने समझाया कि ठाकुर जी के श्रीविग्रह को चुनते समय अपनी पसंद-नापसंद का ध्यान रखना गलत नहीं है. जब तक विग्रह को सेवा में विराजमान नहीं किया जाता, तब तक चयन करना स्वाभाविक है. लेकिन, जब ठाकुर जी घर में आ जाएं, सेवा में विराजमान हो जाएं, तो उनके सामने किसी और के ठाकुर जी को देखकर अपने ठाकुर में हेयभाव लाना गलत है.
मोलभाव नहीं, भेंट का भाव
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि पैसे देते समय यह याद रखना चाहिए कि हम ठाकुर जी को भेंट दे रहे हैं. ऐसे में मोलभाव करना गलत है. यदि विक्रेता 45,000 कहता है, तो हमें 40,000 कहकर सौदा नहीं करना चाहिए. अगर हमारे पास 4,000 ही हों, तो ईमानदारी से कहना चाहिए 'मेरे पास इतने ही हैं, कृपया इसे स्वीकार करें'. लेकिन मोलभाव की भावना नहीं होनी चाहिए. ठाकुर जी में मोलभाव नहीं, न्योछावर करना चाहिए.
अनुचित मूल्य लगाए तो क्या करें
भक्त ने पूछा कि यदि विक्रेता अनुचित मूल्य मांग ले तो क्या करना चाहिए? इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि यह संभव ही नहीं. यदि किसी श्रीविग्रह का मूल्य 45,000 है, तो उसकी हिम्मत ही नहीं है कि वह 1 लाख मांग ले. क्योंकि ठाकुर जी स्वयं उसके अंदर विराजमान हैं. जो भी मूल्य वह मांगेगा, वह अपराध नहीं होगा. ठाकुर जी का कोई मोल नहीं है, और जिसने उन्हें गढ़ा है, उसका श्रम और भावनाएं अमूल्य हैं. इसलिए निर्माणकर्ता जितना न्योछावर मांगे, उतना देने में पीछे नहीं हटना चाहिए.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









