
Pre-diabetes symptoms: डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये संकेत, देखते ही हो जाएं सावधान
AajTak
Pre-diabetes symptoms: भारत में डायबिटीज के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं लेकिन डायबिटीज में सबसे खतरनाक होती है प्री डायबिटीज. प्री-डायबिटीज स्टेज किसी इंसान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. पैरों में अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना या सुन्न होना भी प्री-डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं.
Prediabetes Symtoms: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. भारत में भी डायबिटीज के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. प्री-डायबिटीज स्टेज किसी इंसान के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल को बदलने की जरूरत होती है. अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो डायबिटीज को जोखिम वाले स्तर पर पहुंचने से रोका जा सकता है.
डायबिटीज के पहले दिखते हैं ये संकेत
प्री-डायबिटीज के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं पसीना और चक्कर आना. डायबिटीज के दौरान शरीर के आंतरिक तापमान का सही रहना बड़ा मुश्किल होता है. डायबिटीज होने के बाद शरीर के तापमान बनाए रखने की प्राकृतिक क्षमता खत्म हो जाती है. इसलिए डायबिटीज के कारण पसीना आना या पसीने की कमी भी हो सकती है. पैरों में अत्यधिक पसीना आना, चक्कर आना या सुन्न होना भी प्री-डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं. डायबिटीज होने से पहले शरीर में प्री-डायबिटीज के लक्षण दिखाई देने लगते हैं जिनका पता लगाना थोड़ा मुश्किल होता है. बढ़ता शुगर लेवल प्री-डायबिटीज का खतरा बन सकता है लेकिन प्री-डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है. लाइफस्टाइल में बदलाव और डाइट से प्री-डायबिटीज को ठीक किया जा सकता है जिससे हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है.
क्या है प्री-डायबिटीज
जब रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक होता है लेकिन डायबिटीज की सीमा तक नहीं पहुंचता तो इसे "प्री-डायबिटीज" कहा जाता है. प्री-डायबिटीज के कारण शरीर में काफी बदलाव होते हैं जो कि सामान्य है. इसलिए लोगों को प्री-डायबिटीज के लक्षणों के बारे में जल्दी पता नहीं लग पाता है. प्री-डायबिटीज कई कारणों से हो सकता है जैसे- खराब जीवनशैली, मोटापा. प्री-डायबिटीज के कारण हाई ब्लड प्रेशर, चक्कर, उल्टी, पसीना, पैरों का सुन्न होना जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. प्री-डायबिटीज में वजन को नियंत्रित रखना चाहिए, वरना ज्यादा वजन से काफी खतरनाक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जैसे- कैंसर, हाई बी.पी, दिल की समस्या, हार्ट स्ट्रोक आदि.
कैसे कम कर सकते हैं प्री-डायबिटीज के लक्षण

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









