
Power Cut Memes: बिना बिजली के शख्स ने 'चलाया' इलेक्ट्रिक फैन! Video Viral
AajTak
लू के थपेड़ों को झेल रहे लोगों को बिजली कटौती की मार भी झेलनी पड़ रही है. इस बीच बिजली कटौती का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है. यूजर्स तरह-तरह के फनी मीम्स शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
Power Crisis: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है. लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को बिजली कटौती की मार भी झेलनी पड़ रही है. इस बीच कई राज्यों में कोयले की कमी होने की बात भी सामने आई है, ऐसे में बिजली संकट और भी बढ़ सकता है.
इन सबके बीच बिजली कटौती का मुद्दा सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है. यूजर्स तरह-तरह के फनी मीम्स शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. ट्विटर पर हैशटैग #PowerCut, #PowerCrisis और #CoalShortage ट्रेंड कर रहा है. आइए एक नजर डालते हैं कुछ मजेदार मीम्स पर...
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने भी एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक शख्स अपने हाथ से ही फैन के पंखे को घुमाकर हवा खाने की कोशिश कर रहा है.
ये टेक्निक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिये. pic.twitter.com/dUUF0BlGQ2
एक यूजर ने कहा- 'इस गर्मी ने तो मार डाला.' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- 'इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के जीना मुहाल है.'

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









