
Pornography case: नहीं चली राज कुंद्रा की दलील, खारिज हुई जमानत अर्जी
AajTak
मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की बेल अर्जी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि केस की छानबीन जारी है. इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर पुलिस इंस्पेक्टर किरण ने कोर्ट को बताया कि अगर राज कुंद्रा को बेल दी जाती है तो वह सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं. आरोपी के अभी भी कई बयान रिकॉर्ड करने बाकी हैं.
शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उन पर पोर्नोग्राफी मामले में केस दर्ज हुआ है, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है. अब एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सुधीर भाजीपाले ने राज कुंद्रा की बेल की अर्जी खारिज कर दी है. साथ ही बिजनेसमैन के आईटी हेड रायन थोरपे को भी बेल नहीं मिल पाई है.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










