
'POPA' नाम से छोड़ता है पहचान, मेट्रो स्टेशन की दीवार पर बनाया ग्रैफिटी, जामिया का स्टूडेंट गिरफ्तार
AajTak
ग्रैफिटी बनाने के आरोप में गिरफ्तार राजीव कुमार सिंह जमिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट्स के छात्र हैं. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह अक्सर रोड, पिलर्स और अन्य स्थानों पर ड्रॉइंग बनाते हैं और
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ग्रैफिटी बनाने के आरोप में राजीव कुमार सिंह नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है. राजीव, जमिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई कर रहे हैं. घटना 23 जनवरी की है, जब रात करीब 10 बजे राजीव को सीसीटीवी कैमरों में "PM Earthworms are better than you POPA" लिखते देखा गया था.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार्रवाई करते हुए डीसीपी मेट्रो हरेश्वर स्वामी के नेतृत्व में एक संयुक्त पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच करके आरोपी की पहचान की. राजीव सिंह की पहचान कर उन्हें उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 16 कैंडिडेट गिरफ्तार, बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं हुआ मैच
राजीव सिंह ने कबूला आरोप
पूछताछ के दौरान, राजीव ने बताया कि 23 जनवरी को वह ललित कला अकादमी में आयोजित एक चित्रकला प्रदर्शनी में शामिल हुए थे. अपने दोस्तों से 9:45 बजे अलग होने के बाद, उन्होंने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर दीवार पर ग्रैफिटी बनाई.
"POPA" नाम से छोड़ते हैं अपना साइन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










