
Pollution Updates: प्रदूषण से नहीं राहत, फिर बिगड़ रही दिल्ली-एनसीआर की हवा, जानें आज का AQI
AajTak
दिल्ली-एनसीआर को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है, राष्ट्रीय राजधानी की एयर क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज (9 नवंबर) सुबह 7 बजे के करीब दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 339 दर्ज किया गया. वहीं, गुरुग्राम का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 338 दर्ज किया गया है. आइये जानते हैं, अन्य इलाकों का हाल.
CPCB के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, सुबह 7 बजे सबसे ज्यादा वायु गुणवत्ता सूचकांक द्वारका का दर्ज किया गया, जो 385 रहा. वहीं, नरेला में ये 380 दर्ज किया गया. आनंद विहार की बात करें तो यहां का AQI 323 रहा. नोएडा की बात करें तो सेक्टर 62 के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक, 387 दर्ज किया गया है.
Delhi's sky lingers in a layer of smog as the overall Air Quality Index (AQI) remains under the 'Very Poor' category, at 339 (Visuals from Kartavya Path and Raja Garden) pic.twitter.com/CQ7Z8uPHF1
बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को 'गंभीर' माना जाता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, कल यानी गुरुवार को भी एयर क्वालिटी और बिगड़ सकती है. SAFAR के मुताबिक, कल दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 382 रहने का अनुमान है.
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 371 'बहुत खराब' श्रेणी में है, गुरुग्राम में 338 'बहुत खराब' श्रेणी में और दिल्ली का AQI 339 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में है। pic.twitter.com/3XKfZbUaSg
इसके साथ ही इस हफ्ते कोहरा रहनी की उम्मीद है. इसे दिल्ली में ठंड की शुरुआत माना जा सकता है. बता दें कि सोमवार (7 नवंबर) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो नवंबर के महीने के लिए 2008 के बाद से सबसे अधिक है. हालांकि, मंगलवार को अधिकतम तापमान गिरकर 29.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो इस मौसम के मुताबिक सामान्य है.
दिल्ली के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने राजधानी में दो दिन का बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज और कल बारिश की संभावना है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदूषण के स्तर में सुधार भी देखा जा सकता है. आज (बुधवार) न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. अगले दो दिन तक बारिश की संभावना के बाद तापमान में गिरावट देखने की उम्मीद है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








