
'POK से एक सेब ही ले आओ, आपकी हिम्मत नहीं...' संसद में अधीर रंजन चौधरी ने सरकार को घेरा
AajTak
संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखने के दौरान सदन में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार को चीन-पाकिस्तान के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की. उन्होंने भारत के पड़ोसी मुल्कों के चीन के साथ बढ़ते संबंधों पर भी प्रतिक्रिया दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके आरोपों का जवाब भी दिया.
संसद का बजट सत्र चल रहा है. तमाम सांसद एक-एक करके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर अपनी बात रख रहे हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी अपनी बात रखी और भारत के पड़ोसी मुल्कों और चीन-पाकिस्तान को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने भूटान और चीन के साथ बढ़ रहे संबंधों पर सवाल उठाया.
पीओके के मुद्दे पर अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वहां से एक सेब ही ले आइए, आपकी हिम्मत नहीं है. उन्होंने दुश्मन के तौर पर एक तरफ चीन और एक तरफ पाकिस्तान की बात की, जो कथित रूप से भारत के खिलाफ साजिशें रचते हैं. अधीर रंजन चौधरी ने लद्दाख और मालदीव का मुद्दा भी संसद में उठाया और कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में सुरक्षा चिंताओं का कोई जिक्र नहीं किया गया. लद्दाख में दिन प्रति दिन हालात बिगड़ रहे हैं. मालदीव्स में क्या हो रहा है?"
ये भी पढ़ें: INDIA गुट की बंग-जंग... ममता बनर्जी सख्त और राहुल गांधी सॉफ्ट क्यों बने हुए हैं?
बालाकोट एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस सांसद ने उठाए सवाल
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जब आपने स्ट्राइक किया तो सारे देश को लगा कि हमारा देश बदला ले रहा है लेकिन उसके बाद कुछ भी पता नहीं चला है. इसके इतर हमारा ही एक मिग-21 विमान को वहां क्रैश होते देखा, हेलिकॉप्टर तबाह होते देखा. बालाकोट में असलीयत क्या हुई कुछ पता नहीं चला. उन्होंने इंटरनेशनल एजेंसी के हवाले से कहा कि सभी कहते हैं कि बालाकोट में कोई स्ट्राइक नहीं हुआ. उन्होंने कुछ एजेंसियों के नाम भी दिए.
अल्पसंख्यकों में डर पैदा किया!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










