
POCO X3 Pro और POCO F3 लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
AajTak
चीनी कंपनी Xiaomi के तहत आने वाले ब्रांड POCO ने दो नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. POCO F3 और POCO X3 Pro में Qualcomm के प्रोसेसर्स दिए गए हैं.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Poco ने आज दो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. इसमें Poco X3 Pro और Poco F3 शामिल हैं. इन स्मार्टफोन्स को ग्लोबली लॉन्च किया गया हैं. Poco X3 Pro भारत में 30 मार्च को लॉन्च होगा. Poco F3 के भारत में लॉन्च पर कंपनी ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है. POCO X3 Pro में Qualcomm Snapdragon 860 चिपसेट दिया गया है. इससे पहले ये प्रोसेसर दूसरे स्मार्टफोन्स में यूज नहीं किया गया है. POCO F3 की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है. Poco X3 Pro और Poco F3 की कीमत Poco X3 Pro की कीमत 249 यूरो (लगभग 21,500 रुपये) से शुरू होती है. इस कीमत पर Poco X3 Pro के बेस वेरिएंट को लॉन्च किया गया है. बेस वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. फोन को लॉन्च ऑफर में खरीदने पर इसके लिए 199 यूरो ही देने पड़ेंगे. टॉप वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 299 यूरो (लगभग 25,800 रुपये) रखी गई है. फोन को लॉन्च ऑफर में 249 यूरो में खरीदा जा सकता है.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










