
Poco M5 आज होगा भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
AajTak
Poco M5 Launch in India: भारत में आज Poco M5 लॉन्च होने वाला है. भारत के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी इस फोन को लॉन्च किया जाएगा. इस स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये के सेगमेंट में पेश किया जा सकता है. इसके लॉन्च इवेंट को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं.
Poco अपना नया स्मार्टफोन Poco M5 भारतीय और ग्लोबल बाजार में आज यानी 5 सितंबर को लॉन्च करने वाला है. ये स्मार्टफोन Poco M4 Series का अगला वर्जन है. ये फोन भारत में काफी पॉपुलर बजट मोबाइल है. इस फोन को आज शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा.
Poco M5 लॉन्च इवेंट
Poco M5 के लॉन्च इवेंट को आप लाइव भी देख सकते हैं. इस फोन के लॉन्च इवेंट को Poco के YouTube चैनल और सोशल मीडिया पेज के जरिए देखा जा सकता है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई स्पेसिफिकेशन्स को टीज भी किया है.
इस फोन के टीजर से साफ है कि इसकी कीमत 15 हजार रुपये के आसपास हो सकती है. कुछ हफ्ते पहले Poco ने अपने सबसे ज्यादा प्रीमियम स्मार्टफोन Poco F4 5G को भारत में लॉन्च किया था. 30 हजार रपये के कैटेगरी में ये काफी बढ़िया फोन भी है.
Poco M5 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
आने वाला Poco M5 एक 4G फोन होगा. हालांकि, इसके 5G वैरिएंट को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है. पोको ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी बनाया है. डिजाइन की बात करें तो Poco M5 कंपनी के पॉपुलर येलो कलर के साथ आएगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












