
Poco F4 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, 64MP कैमरा के साथ मिलेगा 12GB RAM, जानिए क्या होगा खास
AajTak
Poco F4 5G Launch Date: जल्द ही भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च होगा, जो दमदार फीचर्स के साथ आएगा. इस फोन में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 12GB तक RAM मिलेगा. आइए जानते हैं इस फोन की खास बातें.
पोको का अपकमिंग स्मार्टफोन Poco F4 5G जल्द ही लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट और कुछ फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं. डिवाइस 23 जून को ग्लोबली लॉन्च होगा. भारत में भी ब्रांड Poco F4 5G को 23 जून को ही लॉन्च कर रहा है.
स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा. इसमें Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर, 12GB तक RAM और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की खास बातें.
पोको का यह फोन भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 23 जून को लॉन्च होने वाला है. इसकी लॉन्चिंग आप YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे. शाम 5.30 बजे फोन की लॉन्चिंग शुरू होगी. इसे Flipkart और पोको की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकेगा.
अभी तक सेल डेट लाइव नहीं हुई है. फोन दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और ग्रीन में लॉन्च हो सकता है. इसकी कीमत 26,999 रुपये के आसपास हो सकती है. Flipkart पर इसकी माइक्रो साइट लाइव हो गई है, जिस पर कई डिटेल्स मिलती हैं.
Poco F4 5G में 6.67-inch का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा. डिवाइस में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया जाएगा. स्मार्टफोन में 12GB तक LPDDR5 RAM का ऑप्शन मिलेगा.
इसमें 256GB तक स्टोरेज दिया जाएगा, जिसे एक्सपैंड करने का ऑप्शन मिल सकता है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा. डिवाइस को पावर देने के लिए 4520mAh की बैटरी मिलेगी, जो 67W की फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









