
PM Modi Security Breach: पीएम की सुरक्षा में चूक पर बवाल, बीजेपी का संसद से सड़क तक प्रदर्शन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर लगातार देश में विरोध प्रदर्शन का दौर चल रहा है. दिल्ली से लेकर चेन्नई तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सासंदों का सियासी पारा चढा हुआ है. एक तरफ दिल्ली के राजघाट में BJP के नेताओं ने मौन वर्त रखा और पंजाब सरकार के खिलाफ संसद में प्रदर्शन किया. तो दूसरी ओर चेन्नई में BJP के नेताओं ने भी पीएम की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर मोर्चा निकाला. पीएम मोदी की सिक्योरिटी में जो चूक हुई उसके लिए दिल्ली के राजघाट में BJP के तमाम दिग्गज नेता मौन धरने पर बैठै हुए हैं. मौन धरने पर बैठै हुए BJP के नेता और कार्यकर्ता पंजाब के सरकार के खिलाफ ये विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










