
PM Modi Meets Paris Olympics Players: पेरिस ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, दिल खोलकर की बात, VIDEO
AajTak
PM Modi interacts with Paris Olympic 2024 Players: प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है, पीएम मोदी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से खिलाड़ियों से मुलाकात का वीडियो शेयर किया गया.
PM Narendra Modi interacts with Indian Contingent heading to Paris Olympic 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में आरंभ हो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया.
वहीं पीएम मोदी के एक्स अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया गया. पीएम मोदी ने इस दौरान सभी खिलाड़ियों से उनके अनुभव जाने. इस दौरान कई खिलाड़ी ऑनलाइन भी जुड़े, इनमें नीरज चोपड़ा, पीवी सिंंधू, प्रियंका गोस्वामी जैसी धाकड़ खिलाड़ी भी रहे.
A memorable interaction with our contingent for Paris Olympics. Let us all #Cheer4Bharat.https://t.co/64fPsDNuRB
दुनिया का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ यानी ओलंपिक खेलों का इस बार पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन होने जा रहा है. भारतीय खिलाड़ी इन खेलों की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं.
PM मोदी बोले 15 अगस्त को आपको बुलाऊंगा
पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि ओलंंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को वह 15 अगस्त को सभी खिलाड़ियों को लाल किले पर बुलाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










