
PM Modi in Berlin: 'तेरे लिए जिएंगे, तेरे लिए मरेंगे...' कविता सुनाती रही बच्ची, चुटकी बजाते रहे PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बर्लिन में भारतीयों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम मोदी कुछ बच्चों से भी मिले और उनके साथ कुछ पल गुजारे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से चार मई तक तीन देशों की यात्रा पर हैं. इस दौरे में पीएम मोदी जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे. इस साल ये प्रधानमंत्री मोदी का पहला विदेश दौरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले जर्मनी पहुंचे. यहां उन्होंने भारतीयों से मुलाकात की.
पीएम मोदी जब बर्लिन पहुंचे तो लोगों ने जोरशोर से उनका स्वागत किया. वहीं बच्चों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया. एक बच्ची ने पीएम को अपने हाथों से बनाई तस्वीर दिखाई, जिसपर मोदी से उस बच्ची की तारीफ की और ऑटोग्राफ दिया. साथ ही पीएम मोदी ने बच्ची को आशीर्वाद भी दिया.
बर्लिन में बच्ची मान्या से मुलाकात के दौरान हुई बातचीत....
पीएम मोदी: क्या बनाया है तुमने? क्यों बनाया?बच्ची: आप (नरेंद्र मोदी), क्योंकि आप भारत के गौरव हो.पीएम मोदी: कितना टाइम लगा बनाने में?बच्ची: इसे बनाने में एक दिन लगा.पीएम मोदी: शाबाश... चलो, फोटो खींचो.बच्ची: साइन भी कर दीजिए
पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद बच्ची मान्या ने आजतक से भी बातचीत की. मान्या ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैंने पीएम मोदी से मुलाकात की है. मैंने जब उनको ये पेंटिंग (नरेंद्र मोदी की पेटिंग) दिखाई तो उन्होंने कहा... शाबाश. फिर उन्होंने पेटिंग पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया और वंदेमातरम भी लिखा. मैं बहुत खुश हूं.
मान्या ने कहा कि मैंने नरेंद्र मोदी से कहा कि आप मेरे आइकॉन हैं और मुझे गर्व है कि आप मेरे देश के प्रधानमंत्री हैं. बच्ची ने कहा कि मुझे पीएम मोदी ने शाबाशी दी, ये मेरे सपने पूरे होने जैसा है. मान्या ने कहा कि मैं बर्लिन से अपने देशवासियों को वंदेमातरम और जय हिंद कहना चाहती हूं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










