
PM Modi के रोड शो के चलते स्थगित हुई 1st PUC परीक्षा, कांग्रेस बोली- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़
AajTak
कर्नाटक बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 27 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा 6 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी. छात्रों को शाम 7:45 बजे के कार्यक्रम के लिए कॉलेज परिसर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के चलते कर्नाटक की प्री-यूनिवर्सिटी एग्जाम यानी 1st PUC Exam स्थगित कर दिया गया है. कर्नाटक फर्स्ट ईयर पीयूसी एग्जाम 27 फरवरी को होना था, जिसे पीएम मोदी के रोड शो के चलते टाल दिया गया है. कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड, कर्नाटक सरकार ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है.
दरअसल, पीएम मोदी 27 फरवरी को कर्नाटक का दौरा करेंगे. सुबह 11.45 बजे पीएम शिवमोग्गा हवाई अड्डे का दौरा और निरीक्षण करेंगे और उसके शिवमोग्गा में कई परियोजनाओं का उद्धाटन करने के बाद दोपहर 3.00 बजे बेलगावी पहुंचेंगे. यहां से पीएम-किसान की 13वीं किस्त भी जारी की जाएगी. इस दौरे के चलते 27 फरवरी को होने वाली फर्स्ट ईयर पीयूसी परीक्षा यानी 11वीं क्लास की परीक्षा स्थगित कर दी गई है. कर्नाटक बोर्ड ने नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है.
कर्नाटक बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 27 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा 6 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी. छात्रों को शाम 7:45 बजे के कार्यक्रम के लिए कॉलेज परिसर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं. जहां प्रधानमंत्री छात्रों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करेंगे. इसके साथ ही छात्रों को काले रंग के कपड़े न पहनने की हिदायत भी दी गई है.
ಪ್ರಧಾನಿ ಹೇಳುವುದು "ಪರೀಕ್ಷಾ ಪೇ ಚರ್ಚಾ" ಮಾಡುವುದು "ಪರೀಕ್ಷಾ ಮೇ ಆಕ್ರಮಣ್"!! ಪ್ರಧಾನಿಯ ರೋಡ್ ಶೋಗಾಗಿ ಪ್ರಥಮ ಪಿಯುಸಿಯ ಪರೀಕ್ಷೆಗಳನ್ನು ಮುಂದೂಡಿದ @BJP4Karnataka ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳ ಬದುಕಿಗೆ ಕಲ್ಲು ಹಾಕಲು ಹೇಸುವುದಿಲ್ಲ ಎಂಬುದನ್ನು ಸಾಬೀತುಪಡಿಸಿದೆ. ಮೋದಿಯ ಪ್ರಚಾರದ ಹಪಹಪಿತನಕ್ಕೆ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳ ಭವಿಷ್ಯ ಕಿತ್ತುಕೊಳ್ಳಲಾಗುತ್ತಿದೆ pic.twitter.com/PLdJHeuMbw
कर्नाटक कांग्रेस ने कर्नाटक बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा स्थगित का नोटिस शेयर करते हुए निशाना साधा है. ट्विट में लिखा, 'कर्नाटक में पीएम के रोड शो की वजह से फर्स्ट ईयर पीयूसी परीक्षा के स्थगित होने से साबित हो गया है कि बीजेपी छात्रों के जीवन पर पत्थर फेंकने से नहीं डरती है. मोदी के दुष्प्रचार से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है.'
(कर्नाटक से अनघा की रिपोर्ट)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










