
PM Mementos: 51 लाख का बैडमिंटन रैकेट, 50 लाख का काशी विश्वनाथ मॉडल, जानें कितने में बिके PM के गिफ्ट्स
AajTak
2 अक्टूबर से शुरू हुई नीलामी खत्म हो गई है. थॉमस कप विजेता के. श्रीकांत द्वारा हस्ताक्षरित एक बैडमिंटन रैकेट की इस साल सबसे अधिक 51 लाख रुपये बोली मिली. इसके अलावा सीएम योगी द्वारा पीएम को तोहफे में दिए गए काशी विश्वनाथ मंदिर के मॉडल को 50 लाख रुपये की बोली मिली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों की चौथी वार्षिक नीलामी बुधवार को खत्म हो गई. थॉमस कप विजेता के. श्रीकांत द्वारा हस्ताक्षरित एक बैडमिंटन रैकेट की इस साल सबसे अधिक 51 लाख रुपये बोली मिली. नीलामी की प्रक्रिया 2 अक्टूबर से शुरू हुई थी.
नीलामी वेबसाइट पर बैडमिंटन रैकेट के लिए लिखा है, 'थैंक यू सर फॉर योर सपोर्ट'. इसे ब्लैक वेलवेट स्लिंग बैग के अंदर संरक्षित मार्कर के साथ लिखा गया है. इसकी शुरुआती बोली 5 लाख रुपये थी. इस साल की नीलामी में ओलंपिक और पैरालंपियन में पदक जीतने वाले स्पोर्ट्स के सामान के साथ अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति शामिल थी.
बैडमिंटन रैकेट के बाद सबसे ज्यादा बोली टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के गोल्ड मेडल विजेता मनीष नरवाल द्वारा ऑटोग्राफ की गई एक टी-शर्ट को मिली. वेबसाइट के मुताबिक, इसकी बोली की शुरुआत 10 लाख रुपये से शुरू हुई थी और 50,25,000 रुपये पर खत्म हुई. यह टी-शर्ट भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के साथ भारत की पैरालंपिक समिति के लोगो के साथ एक सफेद और नीले रंग की है. टी शर्ट पर मनीष नरवाल का ऑटोग्राफ है, जिसे बड़े-बड़े अक्षरों में किया गया है.
इसके बाद तीसरे नंबर पर पैरा-पावरलिफ्टर्स सुधीर, मनप्रीत कौर और परमजीत कौर द्वारा ऑटोग्राफ की गई टी-शर्ट को तीसरी सबसे बड़ी बोली मिली. इसकी बोली 5 लाख रुपये से शुरू हुई और 50,20,000 रुपये पर खत्म हुई.
पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक हासिल किया था. टी-शर्ट पर पैरा पावरलिफ्टर्स मनप्रीत कौर और परमजीत कुमार ने भी ऑटोग्राफ किया है, जिन्होंने प्योंगटेक 2022 एशिया ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था.
50 लाख की बिके मुक्केबाजी ग्लव्स

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










