
PM मोदी ने मोढेरा के सूर्य मंदिर में किया 3D लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन, VIDEO देख नहीं हटा पाएंगे नजर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने मेहसाणा के मोढेरा में सूर्य मंदिर में 3-D प्रोजेक्शन लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया. इसके साथ ही PM मोदी ने 3-डी लाइट एंड साउंड शो भी देखा. शो के दौरान मंदिर के इतिहास को बताया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने रविवार को गुजरात के मेहसाणा जिले के मोढेरा को देश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव घोषित किया. साथ ही PM मोदी ने मोढेरा में सूर्य मंदिर में 3-D प्रोजेक्शन लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया. यह पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित है.
उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने चालुक्य वंश के दौरान बनाए गए प्राचीन सूर्य मंदिर के महत्व को बताया. इसके साथ ही PM मोदी ने 3-डी लाइट एंड साउंड शो भी देखा. शो के दौरान मंदिर के इतिहास को बताया गया.
इससे पहले प्रधानमंत्री ने मोढेरा में एक जनसभा में कहा कि सूर्य मंदिर के लिए प्रसिद्ध मोढेरा को सौर ऊर्जा से चलने वाले गांव के रूप में भी जाना जाएगा. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मोढेरा में कभी आक्रमणकारियों द्वारा अनगिनत अत्याचार किए गए. लेकिन अब मोढेरा अपने प्राचीन चरित्र को बनाए रखते हुए आधुनिकता के साथ बढ़ रहा है.
अपने गृह राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन, जहां इस साल दिसंबर में चुनाव होने हैं, प्रधानमंत्री ने मोढेरा कार्यक्रम में 3,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी. साथ ही कहा कि देश में अपनी तरह की पहली सौर परियोजना है.
पीएम मोदी ने कहा कि सोलर रूफटॉप परियोजना से मोढेरा के निवासियों को न केवल उनकी जरूरतों के लिए मुफ्त बिजली पैदा करने में मदद मिलेगी, बल्कि बिजली वितरकों को बिजली की अतिरिक्त यूनिट बेचकर पैसा कमाने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि घर के मालिक और किसान अब बिजली कारखानों के मालिक बन गए हैं.
ये भी देखें

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










