
PM मोदी ने नहीं कही थी ‘एक देश एक भाषा की बात', राहुल गांधी के दावे की ये है पूरी सच्चाई
AajTak
दमन में राहुल ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जो कहती है कि हर जगह की संस्कृति, भाषा और इतिहास की रक्षा होनी चाहिए, वहीं बीजेपी और पीएम मोदी एक देश, एक भाषा की वकालत करते हैं. लेकिन ऐसा कोई भी बयान सामने नहीं आया है, जहां पीएम मोदी ने एक देश एक भाषा की बात की हो.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 28 अप्रैल को दमन में एक चुनावी सभा के दौरान ये आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश पर हिन्दी भाषा थोपना चाहते हैं. उन राज्यों पर भी, जहां की मूल भाषा हिन्दी नहीं है. उनके इस आरोप को लेकर सियासी तूफान मच गया है और बीजेपी समर्थक राहुल के इस आरोप को सरासर झूठा बताते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर पीएम मोदी ने ऐसा कब कहा?
राहुल गांधी ने हिन्दी और मोदी को लेकर क्या कहा?
दमन में राहुल ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जो कहती है कि हर जगह की संस्कृति, भाषा और इतिहास की रक्षा होनी चाहिए, वहीं बीजेपी और पीएम मोदी एक देश, एक भाषा की वकालत करते हैं. राहुल को वीडियो में कहते सुना जा सकता है, "नरेंद्र मोदी जी कहते हैं, एक देश, एक भाषा. अब तमिल लोग कह रहे हैं कि भैया, एक भाषा कैसे? तमिलनाडु में तमिल बोली जाती है. बंगाल में बंगाली बोली जाती है. गुजरात में गुजराती बोली जाती है. एक भाषा कैसे, एक नेता कैसे, तो ये विचारधारा की लड़ाई है."
क्या नरेन्द्र मोदी ने 'एक देश, एक भाषा' की बात कही है?
हमें पीएम नरेन्द्र मोदी का ऐसा कोई बयान नहीं मिला जिसमें उन्होंने 'एक देश एक भाषा' लागू करने की बात कही हो. हाल में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया था कि क्या वो तमिलनाडु पर हिंदी थोपना चाहते हैं, तो उनका जवाब था, "इस देश का हर इंच मेरे लिए पवित्र है. इसी तरह इस देश की सभी भाषाएं भी मेरे लिए पवित्र हैं. इसी के आधार पर मैं काम करता हूं. इसी आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी तैयार की गई."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










