
PM मोदी ने जापान के PM को भेंट की चंदन की लकड़ी से बनी 'कृष्ण पंखी', जानें खासियत
AajTak
जापान के पीएम किशिदा 14वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर दिल्ली पहुंचे थे. इस दौरान जापानी पीएम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी. मुलाकात के दौरान अर्थव्यवस्था और संस्कृति जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
भारत दौरे पर पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Japanese Prime Minister Fumio Kishida) को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक खास गिफ्ट 'कृष्ण पंखी' भेंट किया है. जापानी पीएम को भेंट किया गया कृष्ण पंखी देखना में काफी खूबसूरत है. चंदन की लड़की से बने इस कृष्ण पंख को राजस्थान के कारीगरों ने बड़ी मेहनत से बनाया है. जानकारी के मुताबिक, कारीगरों ने इसे पारंपरिक तरीकों से बनाया है. कृष्ण पंख पर शानदार नक्काशी भी की गई है.
कृष्ण पंख की ये है खासियत
बेहद खूबसूरत इस कृष्ण पंख के सबसे ऊपर भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर बना हुआ है और ये पूरी आकृति हाथ से चलाने वाले पारंपरिक पंखे की तरह है. साथ ही इसके किनारों पर कलात्मक आकृतियों के जरिए भगवान कृष्ण की विभिन्न मुद्राओं को दिखाया गया है, जो प्रेम, दया और करुणा का प्रतीक है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 'पंखी' पर पारंपरिक उपकरणों से महीन नक्काशी की गई है. इसके किनारों पर एक छोटा 'घुंगारू' (छोटी पारंपरिक घंटियां) हैं जो हवा के प्रवाह के साथ बजती हैं और इसके अंदर चार छिपी हुई खिड़कियां भी हैं.
भारत में ₹3.2 लाख करोड़ निवेश करेगा जापान, PM किशिदा की यात्रा से इंडिया को क्या मिला, जानिए
बता दें कि चंदन पर जटिल नक्काशी राजस्थान के चुरू में मास्टर कारीगरों द्वारा की जाती है, जो पहले से ही चंदन की कलाकृति को कला की एक सुंदर और सुरुचिपूर्ण कृति में उकेरते हैं. चंदन अपनी मोहक सुगंध के लिए जाना जाता है. चंदन को सदियों से मूल्यवान और पवित्र माना जाता है. इसका धार्मिक महत्व भी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










