
PM मोदी के सामने ये मुद्दे उठाएंगी ममता बनर्जी, मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी होंगी शामिल
AajTak
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के खिलाफ बीजेपी के समर्थक मोर्चा खोले हुए हैं. बीजेपी और टीएमसी के बीच सूबे में जारी सियासी जंग के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मोर्चा खोल रखा है. ममता बनर्जी की पार्टी के एक नेता की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई एक टिप्पणी से आक्रोशित बीजेपी के नेता आंदोलन का ऐलान कर चुके हैं. वहीं अब खबर ये है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाली हैं.
जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये मुलाकात 5 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी. दरअसल, भारत को जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी मिली है. इसे लेकर पीएम मोदी ने 5 दिसंबर को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्रियों की इस बैठक के लिए ममता बनर्जी के कार्यालय को भी न्यौता मिला है.
प्रधानमंत्री की ओर से बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली जाएंगी. अब कहा ये जा रहा है कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्रियों की बैठक से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली बैठक में राज्य की बकाया राशि और बाढ़, कटान जैसे मुद्दे उठा सकती हैं.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही कई अन्य राज्यों की ओर से ये कहा गया था कि केंद्र सरकार फंड जारी करने में देर कर रही है जिसकी वजह से विकास योजनाएं शुरू करने में समस्या हो रही है. ममता बनर्जी ने ये दावा किया था कि 31 जुलाई 2022 तक ही केंद्र पर पश्चिम बंगाल सरकार के करोड़ों रुपये बकाया हैं.
ममता बनर्जी पीएम मोदी के साथ बैठक में फरक्का बैराज और उसके आसपास के इलाकों में गंगा नदी की कटान का मुद्दा भी उठा सकती हैं. ममता बनर्जी ने इसे लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था और ये मांग की थी कि संबंधित मंत्रालय विस्तृत अध्ययन कर एकीकृत योजना तैयार करे. सीएम ममता ने नदिया, मालदा, मुर्शिदाबाद में गंगा नदी के किनारे कटान को लेकर चिंता व्यक्त की थी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








