
PM मोदी के राजनीतिक स्टाइल से कांग्रेस और राहुल की सियासत में क्या बदलाव आए? 5 Points
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को 75वां जन्मदिन है. पीएम मोदी ने अपनी सियासी तौर-तरीके से बीजेपी को सियासी बुलंदी दी तो कांग्रेस की राजनीति पर भी असर डाला है. राहुल गांधी को सड़क पर उतरकर कांग्रेस को दोबारा से खड़े करने के लिए मजबूर होना पड़ा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जिंदगी के 75 साल का सफर तय कर लिया है. गुजरात के एक साधारण परिवार में जन्मे और एक चाय बेचने वाले के बेटे नरेंद्र मोदी सत्ता के शिखर तक पहुंचे हैं. इस तरह से उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है. गुजरात के मुख्यमंत्री से देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का खिताब नरेंद्र मोदी के नाम है.
नरेंद्र मोदी ने 18 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा. बूथ कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया. नरेंद्र मोदी के राजनीतिक उदय से बीजेपी को सियासी बुलंदी मिली है तो कांग्रेस की सियासत पर भी असर पड़ा है और राहुल गांधी की राजनीति में निखार आया है.
गुजरात के एक छोटे से कस्बे वडनगर में 17 सितंबर 1950 को नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था. उनके पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी रेलवे स्टेशन के पास एक चाय की दुकान चलाते थे, जबकि उनकी माँ हीराबेन एक गृहिणी थीं.
प्रधानमंत्री मोदी ने सियासत में कदम रखा तो फिर पलटकर नहीं देखा और देश की राजनीति के तौर-तरीके को पूरी तरह से बदलकर रख दिया. बीजेपी को सियासी ताकत दी तो कांग्रेस को भी अपनी परंपरागत शैली बदलनी पड़ गई. मोदी के चलते कांग्रेस की सियासत पर क्या-क्या प्रभाव पड़ा, यह पाँच पॉइंट्स में समझें:
1. सत्ता से कांग्रेस इतनी दूर कभी नहीं रही
नरेंद्र मोदी के राजनीतिक उभार के बाद से कांग्रेस का सियासी आधार दिन-ब-दिन कम होने लगा. नरेंद्र मोदी साल 2002 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने, उसके बाद से कांग्रेस कभी दोबारा राज्य की सत्ता में नहीं लौट सकी. गुजरात में बीजेपी का सियासी दबदबा कायम है. 2002 से लेकर 2014 तक मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, उसके बाद देश के प्रधानमंत्री बने.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







