
PM मोदी के मोरबी दौरे से पहले अस्पताल में रंगाई-पुताई, कांग्रेस बोली- त्रासदी का इवेंट
AajTak
रविवार की शाम गुजरात के मोरबी में हैंगिंग ब्रिज टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया था. घटना में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद पीएम मोदी ने तत्काल गुजरात के सीएम से बात कर जानकारी ली थी और राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली थी. इतना ही नहीं, सोमवार को पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा की जनसभा में मोरबी हादसे का जिक्र कर भावुक भी हो गए.
गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मौके पर पहुंच सकते हैं. पीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन भी एक्टिव हो गया है. इस बीच, कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके बाद विपक्ष दल खासतौर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार को निशाने पर ले लिया है. कांग्रेस ने इसे इवेंटबाजी कहा है तो आप ने लाशों के ढेर के बीच तैयारियों पर तंज कसा है. मोरबी में AAP के प्रत्याशी पंकज भाई राणसरिया ने अस्पताल में पहुंच कर काम को बंद करवाया है.
बता दें कि रविवार की शाम गुजरात के मोरबी में हैंगिंग ब्रिज टूट जाने से बड़ा हादसा हो गया था. घटना में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे के बाद पीएम मोदी ने तत्काल गुजरात के सीएम से बात कर जानकारी ली थी और राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली थी. इतना ही नहीं, सोमवार को पीएम मोदी गुजरात के बनासकांठा की जनसभा में मोरबी हादसे का जिक्र कर भावुक भी हो गए. बाद में देर शाम उन्होंने एक हाई लेवल मीटिंग की और राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए. अब सूचना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरबी पहुंच सकते हैं और घायलों से अस्पताल में मुलाकात कर सकते हैं. अस्पताल में तैयारियों की तस्वीरों पर विपक्ष ने निशाना साधा है.
AAP ने कहा-
आप विधायक नरेश बालयान ने ट्वीट किया-

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










