
PM मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर ट्रंप ने दिया पॉजिटिव मैसेज, क्या पिघलेगी भारत-अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ?
AajTak
अमेरिका-भारत रिश्तों में उतार-चढ़ाव के बीच अब सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं. ट्रंप ने पहले भारत पर टैरिफ लगाकर रिश्तों में तनाव बढ़ाया, लेकिन अब पीएम मोदी की तारीफ़ करते हुए दोस्ती पर ज़ोर दिया. पीएम मोदी ने भी ट्रंप की भावनाओं की सराहना की. बदलते सुर बताते हैं कि तनाव कम हो रहा है और आने वाले समय में आर्थिक बातचीत आगे बढ़ सकती है.
किसी भी देश की नीति और नेता ही उस मुल्क का भविष्य तय करते हैं, लेकिन दोनों ही हर बदलते 24 घंटे के साथ बदलने लग जाएं तो फिर देश गहरी खाई में चला जाता है. शायद अमेरिका के साथ भी ऐसा ही हो रहा है. डोनाल्ड ट्रंप का हर कदम और हर फैसले उनसे ज्यादा, अमेरिका के लिए घातक साबित हो रहे हैं. कभी भारत जैसे स्ट्रेजिक पार्टनर पर ट्रेरिफ बम फोडना, कभी कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी देना तो कभी भारत की दोस्ती को खो देने की बात करना अब ट्रंप प्रशासन को ही भारी पड़ रहा है और शायद इसी वजह से ट्रंप को देर से ही सही ये समझ आने भी लगा है.
राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के बीच टैरिफ के बाद संबंधों में तनाव खत्म होता दिख रहा है. पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की, उन्हें अपना दोस्त और महान नेता बताया. जिसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वो राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं की तहे दिल से सराहना करते हैं और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं. इससे पहले ट्रंप ने ये भी कहा था कि ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति का बदला रुख दोनों देशों के रिश्तों में मजबूती का संकेत दे रहा है.
विश्व राजनीति में गिले-शिकवे हो सकते हैं, लेकिन दोस्ती की डोर कमजोर नहीं पड़ सकती. तभी तो भारत को डेड इकनॉमी बताने वाले ट्रंप के सुर बदल गए हैं और शायद उन्हें भारत को खोने का डर भी सताने लगा है. विश्व पटल पर भारत का बढ़ता कद ही है, जो ट्रंप को एहसास दिला रहा है कि मोदी की दोस्ती कितनी जरूरी है. अब जब दोस्त अपनी दोस्ती का हवाला दे रहा है, तो भला पीएम मोदी भी कैसे देर करते. पीएम मोदी ने ट्रंप की भारत-अमेरिका संबंधों पर सकारात्मक टिप्पणियों की सराहना की और कहा कि वो ट्रंप की भावनाओं का सम्मान करते हैं और भारत और अमेरिका के बीच का रिश्ता सकारात्मक है.
ट्रंप ने भारत पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ
अगर जनवरी से पहले की बात करें तो भारत और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप का सपोर्ट किया था. उम्मीद थी कि ट्रंप की जीत के बाद भारत के लिए अमेरिका से रिश्ते और मजबूत होंगे, लेकिन 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद संभालने के फौरन बाद ट्रंप ने भारत के खिलाफ टैरिफ वॉर का ऐलान कर दिया और शुरू में भारत पर 25 फीसदी टैरिफ भी लगा दिया.
इतने के बाद भी ट्रंप का मन नहीं भरा तो रूस का साथ देने का आरोप लगाते हुए 27 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ और लगा दिया. यह किसी भी देश पर लगे टैरिफ से कहीं ज्यादा है. हालांकि भारत ने इस पर कोई कड़ी प्रतिक्रिया नहीं दी. भारत को पता है कि दोस्ती में अनबन हो सकती है लेकिन दरार नहीं पड़ सकती. अब जिस तरीके से ट्रंप के सुर बदले हैं, उससे कयास जरूर लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में भारत-US के बीच जमी बर्फ पिघलने लगेगी. आर्थिक मोर्चे पर अटकी बातचीत आगे बढ़ेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








