
PM मोदी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नजर नहीं आता है. चुनाव आयोग यह तय कर सकता है कि कोर्ट किसे नोटिस जारी करे. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है. यह नहीं माना जा सकता कि वह कुछ नहीं करेगा.
दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. इसमें कहा गया था कि एक चुनावी जनसभा के दौरान नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर सांप्रदायिक भाषण दिया और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन किया. इसी मामले को लेकर याचिका में पीएम के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई थी.
'यह नहीं माना जा सकता कि EC कुछ नहीं करेगा...'
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नजर नहीं आता है. चुनाव आयोग यह तय कर सकता है कि कोर्ट किसे नोटिस जारी करे. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है. यह नहीं माना जा सकता कि वह कुछ नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से नहीं मिली जमानत, 8 मई को अगली सुनवाई
दोहरा मानदंड क्यों अपना रहा चुनाव आयोग?
याचिकाकर्ता ने दलील दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस देश में किसी भी अन्य राजनीतिक नेता से अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है? क्या चुनाव आयोग दूसरे मामलों में भी ऐसे ही बर्ताव करेगा? किसी अन्य राजनीतिक पार्टी को नोटिस जारी करेगा? चुनाव आयोग दोहरा मानदंड क्यों अपना रहा है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










