
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
भारतीय रेलवे की थाली में परोसे जाने वाले नॉनवेज भोजन को लेकर झटका बनाम हलाल विवाद गहराया. वहीं, वर्ल्ड बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 जनवरी, 2026 की खबरें और समाचार: भारतीय रेलवे की थाली में परोसे जाने वाले नॉनवेज भोजन को लेकर झटका बनाम हलाल विवाद गहराया. वहीं, टैरिफ टेंशन के बीच वर्ल्ड बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया. इन खबरों के अलावा, सैटेलाइट इमेज से खुलासा हुआ है कि विवादित शक्सगाम घाटी में चीन की गतिविधियां बढ़ी हैं. पढ़ें बुधवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
रेलवे की थाली में अब झटका vs हलाल पर बवाल, सिख संगठन की याचिका पर NHRC का नोटिस भारतीय रेलवे में केवल हलाल मीट परोसने के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है. सिख संगठन की याचिका पर एनएचआरसी ने रेलवे बोर्ड, एफएसएसएआई और संस्कृति मंत्रालय को नोटिस जारी किया है. एनएचआरसी ने इसे भोजन के विकल्प के अधिकार, सिख धार्मिक आचार संहिता और रोजगार में भेदभाव से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है.
Good News For India: नहीं रुकेगा भारत... ट्रंप का टैरिफ भी धुआं-धुआं, विदेश से आई ये गुड न्यूज टैरिफ टेंशन के बीच वर्ल्ड बैंक ने भारत की जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था पर अमेरिकी टैरिफ का असर सीमित रह सकता है. यह नया अनुमान वर्ल्ड बैंक की ओर से जून 2025 में जताए गए 6.3 फीसदी से 0.9 फीसदी ज्यादा है.
शक्सगाम घाटी में चीन की गतिविधियां बढ़ी... सैटेलाइट इमेज से खुलासा इंडिया टुडे की ओएसआईएनटी टीम को मिली कॉमर्शियल सैटेलाइट इमेजरी से पता चलता है कि विवादित शक्सगाम घाटी पर चीन के दावे सिर्फ राजनीतिक बयानों तक सीमित नहीं हैं. घाटी में बीजिंग तेजी से अपना सड़क नेटवर्क फैला रहा है. कई निर्माण और लॉजिस्टिक्स साइट्स दिख रहे हैं. ये साइट्स पिछले दो वर्षों में बढ़े हैं.
अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 10 से ज्यादा स्कूल निशाने पर अमृतसर में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. शहर और गांवों में स्थित 10 से अधिक स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल भेजी गई हैं, जिससे स्कूल प्रशासन, बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल बन गया है. जैसे ही ई-मेल की जानकारी सामने आई, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं.
लाल किला ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी राहत, 16 जनवरी तक बढ़ी 5 आरोपियों की हिरासत दिल्ली की एक कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच कर रही एनआईए को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने तीन डॉक्टरों और एक मौलवी सहित पांच आरोपियों की एनआईए हिरासत 16 जनवरी तक बढ़ा दी है. एनआईए ने कोर्ट में कहा कि पूछताछ में आरोपियों के बयान विरोधाभासी हैं, उनसे और पूछताछ की जरूरत है. इस आधार पर कोर्ट ने NIA की अर्जी को मंजूर कर लिया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










