
भगवंत मान के UK-इजरायल दौरे को मंजूरी नहीं, AAP का आरोप- MEA ने रोका CM का विदेश दौरा
AajTak
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि विदेश मंत्रालय (MEA) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्तावित UK और इजरायल दौरे को राजनीतिक मंजूरी नहीं दी है. AAP का कहना है कि इस दौरे का मकसद पंजाब में निवेश लाना था, लेकिन मंजूरी न मिलने की वजह अब तक नहीं बताई गई है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रस्तावित यूनाइटेड किंगडम और इजरायल दौरे को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. पंजाब आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस विदेशी दौरे के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. पार्टी ने सवाल उठाया है कि जब दौरे का उद्देश्य पंजाब में निवेश आकर्षित करना था, तो फिर मंजूरी क्यों नहीं दी गई.
AAP के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान फरवरी महीने में UK और इजरायल जाने वाले थे. इस दौरे में उनके साथ उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कई वरिष्ठ IAS अधिकारी भी शामिल होने वाले थे. इस प्रतिनिधिमंडल का मकसद दोनों देशों में निवेशकों से मुलाकात कर उन्हें पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित करना था. पार्टी का कहना है कि अगर विदेश से निवेश आता है तो इसका फायदा सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश को होता है.
यह भी पढ़ें: 'युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें', CM भगवंत मान ने स्टार्टअप कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन
आजतक से बातचीत में AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने कहा, "हां, विदेश मंत्रालय ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को राजनीतिक मंजूरी नहीं दी है. हमें अब तक कोई वजह नहीं बताई गई है." उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार एक बड़ा इन्वेस्टर्स समिट आयोजित करने जा रही है और यह दौरा उसी तैयारी का हिस्सा था. ऐसे में बिना कारण बताए मंजूरी न देना समझ से परे है.
AAP का दावा- सीएम मान को पहले नहीं मिली मंजूरी
AAP ने यह भी कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे को रोका गया हो. पार्टी के मुताबिक, साल 2024 में भी जब मुख्यमंत्री पेरिस जाकर भारतीय हॉकी टीम का हौसला बढ़ाना चाहते थे, तब भी राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई थी.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







