
नहाते वक्त निजी अंगों में हो रहा था दर्द, मौसी के पूछने पर नाबालिग लड़की ने सुनाई दरिंदगी की खौफनाक कहानी
AajTak
राजधानी के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने कई दिनों तक बच्ची के साथ दरिंदगी की. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बन गया.
पुलिस के अनुसार, यह मामला बेहद संवेदनशील है और इसमें नाबालिग की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है. बच्ची की हालत को देखते हुए परिवार गहरे सदमे में है. प्रशासन ने भी मामले की गंभीरता को स्वीकार किया है. इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ऐसे खुला दर्दनाक राज पुलिस के मुताबिक, 12 जनवरी 2026 को यह मामला तब उजागर हुआ, जब बच्ची अपनी मौसी के साथ नहा रही थी. इस दौरान उसने अपने निजी अंगों में तेज दर्द की शिकायत की. बच्ची की हालत देखकर परिवार घबरा गया और उसे आराम से पूछताछ की गई. शुरुआत में बच्ची डरी हुई थी, लेकिन बाद में उसने अपने साथ हुई आपबीती बताई. बच्ची की बात सुनकर परिवार के होश उड़ गए. इसके बाद बिना देर किए पुलिस से संपर्क किया गया.
आरोपी ने बच्ची को बनाया शिकार पुलिस को दिए बयान में बताया गया कि आरोपी की पहचान अंसारी के रूप में हुई है. आरोप है कि वह बच्ची को चॉकलेट और अन्य सामान दिलाने के बहाने अपने घर ले गया. भरोसा जीतकर उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की. आरोपी ने बच्ची की मासूमियत का फायदा उठाया. यह घटना किसी एक दिन की नहीं बल्कि कई दिनों तक चली. पुलिस ने बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
4 दिनों में कई बार हुआ यौन शोषण पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी 2026 के बीच कई बार बच्ची के साथ यौन शोषण किया. बच्ची लगातार दर्द और मानसिक तनाव में थी. उसने किसी को कुछ नहीं बताया क्योंकि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. डर के कारण बच्ची चुप रही. जब दर्द असहनीय हो गया, तब सच्चाई सामने आई. यह पहलू जांच में बेहद अहम माना जा रहा है.
शिकायत के बाद तुरंत कार्रवाई परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराते ही सिविल लाइंस पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है. आरोपी को नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा. कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










