
PM मोदी की चेतावनी से घबराया पाकिस्तान, कहा- हमने आतंकवाद से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं
AajTak
पंजाब के आदमपुर एयरबेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई जोरदार चेतावनी से पाकिस्तान घबरा गया है. उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया है कि हमने आतंकवाद से सभी संबंध तोड़ दिए हैं. ख्वाजा आसिफ के इस बयान को विशेषज्ञ पाकिस्तान की गिरती वैश्विक छवि को बचाने के लिए एक हताश प्रयास के रूप में देखते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को रात 8 बजे राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में स्पष्ट किया था कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ स्थगित किया है, स्थायी रूप से रोका नहीं है. उन्होंने कहा था कि हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को अभी सिर्फ स्थगित किया है. आने वाले दिनों में, हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे, कि वह क्या रवैया अपनाता है. अगर उसने फिर से कोई दुस्साहस किया, तो भारत की तीनों सेनाएं मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं. पीएम मोदी के इस बयान पर अब पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आई है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत की कार्रवाई ने आक्रामकता की एक खतरनाक मिसाल कायम की है, जिससे पूरा क्षेत्र आपदा के कगार पर पहुंच गया है. उसने प्रधानमंत्री मोदी के बयानों को भड़काऊ ताया है. पाकिस्तान ने कहा है कि ऐसे समय में जब क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास किए जा रहे हैं, भारत के प्रधानमंत्री आक्रामक बयानबाजी करके अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'PoK को खाली करे पाकिस्तान, तीसरा पक्ष दखल न दे', कश्मीर मुद्दे पर भारत की दो टूक
पंजाब के आदमपुर एयरबेस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई जोरदार चेतावनी से पाकिस्तान घबरा गया है. उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया है कि हमने आतंकवाद से सभी संबंध तोड़ दिए हैं. ख्वाजा आसिफ के इस बयान को विशेषज्ञ पाकिस्तान की गिरती वैश्विक छवि को बचाने के लिए एक हताश प्रयास के रूप में देखते हैं.
JUST IN: 🚨🇵🇰 We have cut ties with Terrorism: Pakistan Defence Minister Khawaja Muhammad Asif.#radiation #Pakistan #Pakistani #deprem pic.twitter.com/Spt6Xn95bt
'घर में घुसकर मारेंगे': पीएम मोदी का सख्त संदेश

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







