
BMC Exit Poll 2026 Results 2026 Live: ठाकरे ब्रदर्स के साथ मराठी मानुष, उत्तर भारतीयों ने BJP+ को जमकर किया वोट
AajTak
Maharashtra BMC Election Result Exit Polls Live Updates: महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 नगर निगमों के लिए मतदान जारी है, जो शाम 5.30 बजे तक चलेगा. मुंबई सहित ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर और अन्य प्रमुख नगर निगमों में वोट डाले जा रहे हैं. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के 227 वार्डों में 1,700 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और मुंबई में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में हिस्सा ले रहे हैं.
महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य की 29 नगर निगमों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है. वोट डालने का समय शाम 5.30 बजे तक तय किया गया है. मुंबई के साथ-साथ ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगाव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर नगर निगमों में भी वोटिंग हो रही है.
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के 227 वार्डों के लिए इस बार 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं. मुंबई में 1.03 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. मतदान को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. कई इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है.
वोटिंग खत्म होने के बाद शाम 6 बजे Axis My India के एग्जिट पोल सामने आएंगे, जिनसे यह पता चलेगा कि बीएमसी की सत्ता किसे मिलने का अनुमान है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











