घन कोहरा, शीतलहर और कोल्ड डे... यूपी-बिहार समेत इन 10 राज्यों के मौसम पर IMD की चेतावनी
AajTak
IMD Weather Forecast: उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले 2 दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी.
उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में अगले 2 दिनों तक शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बनी रहेगी. इसके बाद यह धीरे-धीरे कम हो जाएगी.
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा (Dense to Very Dense Fog) सुबह और रात के समय जारी रहेगा. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी यानी दृश्यता बहुत कम हो सकती है. जिसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी देखने को मिल सकता है. कोहरे के कारण एक तरफ सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो जाती है तो वहीं, ट्रेनों की गति पर भी असर पड़ता है. कोहरे की वजह से विभिन्न रूट्स पर चलने वाली ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल सकती हैं.
इस राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों तक कोल्ड डे (Cold Day) की स्थिति बनी रहेगी. 16 और 17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर का दौर जारी रहेगा. वहीं, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 16 जनवरी को भी यह स्थिति देखी जा सकती है.
इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 17 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है. उसके बाद 22 जनवरी तक पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ में और 20 जनवरी तक उत्तराखंड में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा रहेगा. वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक घना कोहरा जारी रहेगा.
जम्मू, हिमाचल प्रदेश (17 जनवरी तक), पश्चिम राजस्थान (16 जनवरी तक), बिहार (19 जनवरी तक), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगा क्षेत्र पश्चिम बंगाल (16-19 जनवरी), असम और मेघालय (18 जनवरी तक) में भी सुबह-रात घना कोहरा छाया रहेगा.
न्यूनतम तापमान कितना रहेगा?मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 3-5 डिग्री सेल्सियस तक धीरे-धीरे बढ़ेगा. हालांकि, उसके बाद अगले 3 दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. वहीं, मध्य भारत के राज्यों के तापमान में अगले 24 घंटों में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन उसके बाद 3 दिनों में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








