
PM मोदी की चिट्ठी के बाद क्या UP में नेतृत्व पर बहस खत्म? देखें दंगल
AajTak
आज उत्तर प्रदेश की सियासत में शोर नहीं, संकेत है, नारे नहीं बल्कि नई लकीर खींची गईं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक चिट्ठी आज सिर्फ औपचारिक संदेश नहीं बल्कि 2027 यूपी चुनाव की राजनीति का पहला साफ फ्रेम बनती दिख रही है. पीएम मोदी ने यूपी दिवस पर सीएम योगी के नाम एक चिट्ठी लिखी. इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री यूपी के विकास और विरासत की बात करते हैं, कानून व्यवस्था को यूपी की पहचान बताते हैं. एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर को यूपी की ताकत बताते हैं और साफ कहते हैं कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू नहीं, बेमिसाल है. लखनऊ में कल गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसी सुर में सुर मिलाया था और बीजेपी की हैट्रिक जीत का दावा किया था. तो एक तरफ बीजेपी है जो रिकॉर्ड की बात करती है तो दूसरी तरह समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस है जिसके अबतक चेहरे और रोडमैप दोनों साफ नहीं है. यूपी विधानसभा चुनाव अभी दूर है लेकिन इस चिट्ठी ने साफ कर दिया कि बीजेपी किस चेहरे के साथ और किस एजेंडे के साथ मैदान में उतरने जा रही है. अब सवाल विपक्ष से है- क्या वो पीएम मोदी के सियासी संकेत को पढ़ पा रही है? हालांकि विपक्ष के सवाल हैं कि अगर यूपी में विकास तेज रफ्तार से दौड़ रही है तो युवा आज भी रोजगार की तलाश में क्यों हैं?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










