
PM मोदी का उत्तराधिकारी कौन? अमित शाह और योगी के बीच तगड़ी टक्कर: सर्वे
AajTak
आजतक और सी-वोटर ने कांग्रेस में सुधार, विपक्ष के बेहतरीन नेता, सबसे पसंदीदा केंद्रीय मंत्री, ऑल टाइम पीएम कौन, जैसे सवालों पर लोगों के बीच सर्वे किया. फरवरी 2022 और 9 अगस्त 2022 के बीच यह सर्वे कराया गया, जिसमें 122016 लोगों को शामिल किया गया था. आइए जानते हैं इस सर्वे में क्या निकलकर आया है.
बीजेपी में पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में लोग गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को देख रहे हैं. आजतक और सी-वोटर के Mood of the Nation (MOTN) सर्वे में लोगों से पूछा गया कि बीजेपी में पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन है?, इस सवाल पर अमित शाह को 25 फीसदी, योगी आदित्यनाथ को 24 फीसदी, नितिन गडकरी को 15 फीसदी, राजनाथ सिंह को 9 फीसदी और निर्मला सीतारमण को 4 फीसदी लोगों ने वोट किया.
सर्वे में लोगों से पूछा गया कि सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन है? तो 40 फीसदी लोगों ने माना कि योगी आदित्यनाथ सबसे बेहतरीन सीएम हैं. वहीं अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 22 फीसदी लोगों ने वोट दिया. इसके अलावा ममता बनर्जी को 9 फीसदी, एमके स्टालिन को 5 फीसदी, वाईएसआर और नवीन पटनायक को 4-4 फीसदी वोट मिले हैं.
नितिन गडकरी मोदी के सबसे बेहतरीन मंत्री
मोदी सरकार के सबसे बेहतर मंत्री के सवाल पर सबसे ज्यादा 22.5% लोगों ने नितिन गडकरी को वोट किया. वहीं लोकप्रिय मंत्री की लिस्ट में राजनाथ सिंह दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 20.4% ने वोट किया है. वहीं 17.2% वोट के साथ अमित शाह तीसरे और 4.7 फीसदी वोट के साथ एस जयशंकर चौथे नंबर और 4.6% वोट के साथ स्मृति ईरानी पांचवें नंबर पर हैं.
मोदी सबसे अच्छे पीएम, नेहरू 5% की पसंद

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







