
PM मोदी करेंगे केरलम-तमिलनाडु का दौरा, 10,800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन; रेल सेवा को भी मिलेगी हरी झंडी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करने वाले हैं. इस दौरान PM मोदी केरलम में करीब 10,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च 2026 को केरलम और तमिलनाडु का दौरा करेंगे. इस दौरान PM मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस दौरे से पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए का सुशासन एजेंडा केरलम में एलडीएफ और यूडीएफ की नीतियों से अलग है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में डीएमके अब एनडीए की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है. उन्होंने आगे बताया कि वो बुधवार को केरलम के एर्नाकुलम और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं. केरलम पहुंचने पर प्रधानमंत्री अखिल केरल धीवरा सभा के गोल्डन जुबली समारोह में भी भाग लेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर कहा कि, मछुआरों के कल्याण के लिए इस संस्था का काम सराहनीय है. PM मोदी ने बताया कि कल कार्यक्रमों में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. ये परियोजनाएं ऊर्जा, हाईवे, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, रेलवे समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी हैं.यह भी पढ़ें: LPG संकट पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोली- 'अमेरिका के सामने झुकने का दिखेगा असर'10 हजार 800 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एर्नाकुलम में लगभग 10,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
इस दौरान PM मोदी भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड की कोच्चि रिफाइनरी में पॉलीप्रोपाइलीन यूनिट की आधारशिला रखेंगे और दो प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
तिरुचिरापल्ली में प्रधानमंत्री मोदी लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
इसके अलावा, प्रधानमंत्री नीलगिरी और इरोड जिलों में बीपीसीएल के सिटी गैस वितरण नेटवर्क की आधारशिला रखेंगे और चेन्नई में आईओसीएल के ल्यूब ब्लेंडिंग प्लांट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.रेल कनेक्टिविटी को मजबूती
प्रधानमंत्री मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित 3 रेलवे स्टेशनों शोरनूर जंक्शन, कुट्टिप्पुरम और चंगनाश्शेरी का उद्घाटन करेंगे. इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है, जहां यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी.

रायगढ़ जिले में एक स्कूल परिसर में पेड़ से एक ही साड़ी के फंदे पर दो दोस्तों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों युवक देर रात जन्मदिन की पार्टी मनाने निकले थे. सुबह ग्रामीणों ने उन्हें फांसी पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने से देश के होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर संकट गहराने लगा है. गैस की कमी के कारण कई जगहों पर होटलों को लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है और कुछ ने ईंधन बचाने के लिए मेनू में भी बदलाव कर दिया है. भोपाल में होटल संचालकों के पास केवल 48 घंटे का गैस स्टॉक बचा है और यदि प्रतिबंध नहीं हटा तो कारोबार ठप पड़ सकता है.

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को केंद्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए कड़ा 'थ्री लाइन व्हिप' जारी किया है. पार्टी ने बुधवार को सभी सदस्यों को पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने का आदेश दिया है.

पश्चिम एशिया में जारी लंबी जंग के प्रभावों के कारण घरेलू रसोई गैस की निरंतर आपूर्ति में बाधा आ रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने Essential Commodities Act लागू कर रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का उत्पादन बढ़ाएँ और आवश्यक हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम्स को LPG उत्पादन की ओर मोड़ें.









