
अर्शदीप सिंह पर ICC ने लिया तगड़ा एक्शन, वर्ल्ड कप फाइनल में डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान अर्शदीप सिंह ने बल्लेबाज डेरिल मिचेल की ओर तेज थ्रो किया था, जो उनके पैड पर लग गया. इस घटना के लिए आईसीसी ने अर्शदीप पर 15 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया.
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का चाबुक चला है. आईसीसी ने अर्शदीप सिंह पर जुर्माना लगाया है. न्यूजीलैंड के साथ भारत के खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रविवार को अर्शदीप और मिचेल की झड़प हुई थी. इस विवाद को लेकर आईसीसी ने अर्शदीप को आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का जिम्मेदार माना.
15 फीसदी मैच फीस का जुर्माना
अर्शदीप पर आईसीसी ने मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया. अर्शदीप सिंह को आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का दोषी पाया गया. यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास गेंद या क्रिकेट उपकरण को अनुचित या खतरनाक तरीके से फेंकने से जुड़ा है.
जुर्माने के अलावा अर्शदीप सिंह के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है. पिछले 24 महीनों में यह उनका पहला ऐसा उल्लंघन है.
यह भी पढ़ें: 'पाजी जस्टिस मिल गया', संजू सैमसन संग अर्शदीप सिंह की रील VIRAL, गौतम गंभीर-ईशान किशन को कर दिया ट्रोल
कब हुई घटना

दक्षिण लेबनान की लिटानी नदी के किनारे स्थित गर्बैया गांव एक गहरे सदमे की स्थिति में है. रविवार को इजरायली सेना के हवाई हमले में दो घर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें दो परिवारों के कुल 16 सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई. इस घटना में मासूम बच्चे भी शहीद हुए. हमले के बाद गांव में चारों तरफ सिर्फ मलबे में तब्दील होते घर दिख रहे है.

ईरान के तेहरान में आधी रात को हुए हवाई हमलों ने पूरे शहर को दहलाकर रख दिया. करीब बीस से ज्यादा जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह हमले इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अब तक के सबसे भीषण माने जा रहे हैं. फाइटर प्लेन आधे घंटे से अधिक समय तक आसमान में मंडराते रहे और बम बरसाते रहे.











