
रात में जन्मदिन की पार्टी, फिर एक ही साड़ी के फंदे पर लटके मिले दो दोस्त, गांव में पसरा सन्नाटा
AajTak
रायगढ़ जिले में एक स्कूल परिसर में पेड़ से एक ही साड़ी के फंदे पर दो दोस्तों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों युवक देर रात जन्मदिन की पार्टी मनाने निकले थे. सुबह ग्रामीणों ने उन्हें फांसी पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक स्कूल परिसर में पेड़ से दो दोस्तों के शव फांसी पर लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है. जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित चिखली गांव में मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे स्कूल परिसर के एक पेड़ पर दो युवकों के शव फांसी के फंदे से लटकते हुए मिले. दोनों ने एक ही साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी.
स्कूल परिसर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव
मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष) निवासी तेतला और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष) निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़ के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण को कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लेने गया था.
बताया जा रहा है कि रास्ते में लाभोराम को उतारने के बाद दोनों दोस्तों ने साथ में शराब पार्टी की. इसके बाद किसी अज्ञात कारण से दोनों ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सुबह जब ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में पेड़ से दोनों युवकों के शव लटकते देखे तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया. इसके बाद तुरंत पुसौर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को केंद्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए कड़ा 'थ्री लाइन व्हिप' जारी किया है. पार्टी ने बुधवार को सभी सदस्यों को पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने का आदेश दिया है.

पश्चिम एशिया में जारी लंबी जंग के प्रभावों के कारण घरेलू रसोई गैस की निरंतर आपूर्ति में बाधा आ रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने Essential Commodities Act लागू कर रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का उत्पादन बढ़ाएँ और आवश्यक हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम्स को LPG उत्पादन की ओर मोड़ें.

दक्षिण लेबनान की लिटानी नदी के किनारे स्थित गर्बैया गांव एक गहरे सदमे की स्थिति में है. रविवार को इजरायली सेना के हवाई हमले में दो घर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें दो परिवारों के कुल 16 सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई. इस घटना में मासूम बच्चे भी शहीद हुए. हमले के बाद गांव में चारों तरफ सिर्फ मलबे में तब्दील होते घर दिख रहे है.










