
LPG Crisis: कमर्शियल गैस महंगी, चार महानगरों में ₹1883 से ₹2043 तक पहुंची कीमत
AajTak
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़े तनाव का असर भारत में कमर्शियल एलपीजी सप्लाई पर दिखाई दे रहा है. कई शहरों में गैस की कमी और कीमतों में तेज बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित हो रहा है. मुंबई में करीब 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट बंद हो चुके हैं.
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुए तनाव और ऊर्जा आपूर्ति में बाधा के कारण भारत में कमर्शियल एलपीजी की कमी महसूस की जा रही है. इसका सीधा असर देश के होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर पड़ा है.
भारत के कई बड़े शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं. कारोबारियों का कहना है कि गैस की आपूर्ति रुकने से उन्हें संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और कई जगह कारोबार बंद होने की नौबत आ गई है.
कई शहरों में रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत
बेंगलुरु, चेन्नई और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई रुकने की खबर सामने आई है. होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो उन्हें अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ सकते हैं.
मुंबई में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई में बाधा के कारण यहां करीब 20 प्रतिशत होटल और रेस्टोरेंट अब तक बंद हो चुके हैं. इससे हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.
रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि रविवार से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हो गई है. इसके कारण कई होटल और रेस्टोरेंट गैस की वैकल्पिक व्यवस्था करने में लगे हुए हैं.

अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने से देश के होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर संकट गहराने लगा है. गैस की कमी के कारण कई जगहों पर होटलों को लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है और कुछ ने ईंधन बचाने के लिए मेनू में भी बदलाव कर दिया है. भोपाल में होटल संचालकों के पास केवल 48 घंटे का गैस स्टॉक बचा है और यदि प्रतिबंध नहीं हटा तो कारोबार ठप पड़ सकता है.

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को केंद्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए कड़ा 'थ्री लाइन व्हिप' जारी किया है. पार्टी ने बुधवार को सभी सदस्यों को पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने का आदेश दिया है.

पश्चिम एशिया में जारी लंबी जंग के प्रभावों के कारण घरेलू रसोई गैस की निरंतर आपूर्ति में बाधा आ रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने Essential Commodities Act लागू कर रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का उत्पादन बढ़ाएँ और आवश्यक हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम्स को LPG उत्पादन की ओर मोड़ें.










