
LPG संकट पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, बोली- 'अमेरिका के सामने झुकने का दिखेगा असर'
AajTak
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने LPG सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने ट्रेड डील में अमेरिका के सामने झुकने का काम किया है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि संकट लगातार गहराता जा रहा है और आगे भी बढ़ेगा. सरकार ने ट्रेड डील में अमेरिका के सामने झुकने का काम किया है, जिससे हालात और बिगड़ेंगे. युद्ध की स्थिति भी संकट को और गहरा सकती है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के राहुल गांधी को लेकर किए गए एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'आखिर किस बात पर चर्चा की जाए? इन बातों पर या फिर उन परेशानियों पर, जिनका सामना देश के लोग सरकार की नीतियों की वजह से कर रहे हैं? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के उनके नेता प्रतिपक्ष बनने को लेकर दिए गए बयान पर प्रियंका गांधी ने कहा, 'ऐसी बातें इसलिए कही जाती हैं क्योंकि मेरा भाई सच बोलता है. पूरे देश में सिर्फ एक ही व्यक्ति है जिसने इनके सामने घुटने नहीं टेके. उन्होंने हर कोशिश कर ली, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया. सच लोगों के सामने है. इसलिए मुझे यह सब हास्यास्पद लगा. ये लोग सच को पचा नहीं पा रहे हैं.
प्रियंका गांधी कहती है कि कोई सवाल पूछता है तो ये लोग जवाब नहीं देते, यहां असली चर्चा नहीं हो रही, वंदे मातरम् पर हमने दिन भर चर्चा कर ली, नेहरू जी, इंदिरा जी पर सारी आलोचनाएं की जाती है, लेकिन हमने एक भी असली चर्चा नहीं की.
आलोचनाएं की जा रही है कि हमने सदन को कमजोर कर दिया लेकिन असलियत यह है कि स्पीकर पर दबाव डाला गया है, उनकी स्वतंत्रता खत्म की है. प्रियंका गांधी ने कहा कि हम तो संस्थाओं को बचाने के लिए कह रहे हैं क्योंकि वह संस्थाएं निष्पक्ष रही नहीं जिनपर हमारा लोकतंत्र आधारित है.

अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने से देश के होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर संकट गहराने लगा है. गैस की कमी के कारण कई जगहों पर होटलों को लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है और कुछ ने ईंधन बचाने के लिए मेनू में भी बदलाव कर दिया है. भोपाल में होटल संचालकों के पास केवल 48 घंटे का गैस स्टॉक बचा है और यदि प्रतिबंध नहीं हटा तो कारोबार ठप पड़ सकता है.

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को केंद्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए कड़ा 'थ्री लाइन व्हिप' जारी किया है. पार्टी ने बुधवार को सभी सदस्यों को पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने का आदेश दिया है.

पश्चिम एशिया में जारी लंबी जंग के प्रभावों के कारण घरेलू रसोई गैस की निरंतर आपूर्ति में बाधा आ रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने Essential Commodities Act लागू कर रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का उत्पादन बढ़ाएँ और आवश्यक हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम्स को LPG उत्पादन की ओर मोड़ें.










