
'मिडिल ईस्ट संकट का असर देशवासियों पर न पड़े...', PM मोदी ने मंत्रियों को दिए ये निर्देश
AajTak
केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया है. साथ ही मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दे दिया गया है. केंद्रीय कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में इन फैसलों पर मुहर लगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस दौरान पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर भी चर्चा हुई. सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों और मंत्रालयों को निर्देश दिया कि वे साथ मिलकर काम करें ताकि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर देश के नागरिकों पर कम से कम पड़े. उन्होंने सभी अहम मंत्रालयों को किसी भी संभावित चुनौती के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल जीवन मिशन (JJM) को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने जल जीवन मिशन के कुल बजट को बढ़ाकर 8.7 लाख करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी है. यह योजना पहले 2019 से 2024 की अवधि के लिए मंजूर की गई थी. अब तक इस योजना के तहत देश के लगभग 12.6 करोड़ ग्रामीण घरों को नल के जरिए पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है.
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 'जल जीवन मिशन' के क्रियान्वयन को लेकर भी केंद्र सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं, ताकि अब केवल बुनियादी ढांचे के निर्माण के बजाय बेहतर सेवा वितरण पर ध्यान दिया जा सके. इसके तहत तीन महीनों के भीतर राज्यों के साथ अलग-अलग एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, ताकि संरचनात्मक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें.
केंद्र ने मदुरै एयरपोर्ट को दिया इंटरनेशनल दर्जा
इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. मदुरै से पहले से ही दुबई, अबू धाबी और कोलंबो के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं और कई एयरलाइनों ने यहां से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं बढ़ाने में रुचि दिखाई है. सरकार के अनुसार मदुरै हवाई अड्डे पर इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन के लिए आवश्यक सभी बुनियादी सुविधाएं मौजूद हैं, जिनमें कस्टम्स नोटिफिकेशन, इमिग्रेशन चेक फैसिलिटी, हेल्थ एंड क्वारंटीन अरेंजमेंट शामिल हैं.
Cabinet Briefing by Union Minister Ashwini Vaishnaw https://t.co/lTu15oiAVG

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को केंद्र की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए कड़ा 'थ्री लाइन व्हिप' जारी किया है. पार्टी ने बुधवार को सभी सदस्यों को पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करने का आदेश दिया है.

पश्चिम एशिया में जारी लंबी जंग के प्रभावों के कारण घरेलू रसोई गैस की निरंतर आपूर्ति में बाधा आ रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने Essential Commodities Act लागू कर रिफाइनरियों को निर्देश दिया है कि वे तरलीकृत पेट्रोलियम गैस का उत्पादन बढ़ाएँ और आवश्यक हाइड्रोकार्बन स्ट्रीम्स को LPG उत्पादन की ओर मोड़ें.

दक्षिण लेबनान की लिटानी नदी के किनारे स्थित गर्बैया गांव एक गहरे सदमे की स्थिति में है. रविवार को इजरायली सेना के हवाई हमले में दो घर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें दो परिवारों के कुल 16 सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई. इस घटना में मासूम बच्चे भी शहीद हुए. हमले के बाद गांव में चारों तरफ सिर्फ मलबे में तब्दील होते घर दिख रहे है.










