
अमीरों से दोस्ती, प्यार का नाटक और हनीट्रैप... ऐसे लूटती थी ये फैशन डिजाइनर, हैरान कर देगी इसकी करतूत
AajTak
कर्नाटक के बेलगावी में फैशन डिजाइनर दीपा अवतागी को सोशल मीडिया के जरिए अमीर पुरुषों को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे, सोना और कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस उसके फरार साथी की तलाश कर रही है. दीपा की करतूत आपके होश उड़ा देगी.
कर्नाटक के बेलगावी में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने सोशल मीडिया को ही ठगी का हथियार बना लिया था. आरोप है कि वह अमीर पुरुषों से दोस्ती करती थी, उन्हें लॉज में मिलने के लिए बुलाती थी और फिर चालाकी से उनके पैसे, सोना और गाड़ियां लेकर फरार हो जाती थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह पूरा खेल बेहद सिलसिलेवार तरीके से खेला जा रहा था. अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.
ऐसे शुरू होता था खेलकर्नाटक के बेलगावी में सामने आए इस हनीट्रैप स्टाइल फ्रॉड ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. तिलकवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने 33 वर्षीय महिला दीपा अवतागी को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से बागलकोट जिले के महालिंगपुर की रहने वाली और पेशे से फैशन डिजाइनर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, वह इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमीर और प्रभावशाली पुरुषों को निशाना बनाती थी. पहले दोस्ती करती और फिर धीरे-धीरे भरोसा जीत लेती थी. यही भरोसा बाद में उसके लिए ठगी का रास्ता बन जाता था.
अमीर पुरुषों को बनाती थी शिकार जांच में सामने आया है कि दीपा खास तौर पर उन पुरुषों को टारगेट करती थी जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती थी. वह सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू करती और खुद को बेहद भरोसेमंद और दोस्ताना अंदाज में पेश करती थी. धीरे-धीरे बातचीत इतनी बढ़ जाती कि सामने वाला व्यक्ति उससे मिलने के लिए तैयार हो जाता था. इसी दौरान वह मुलाकात का प्रस्ताव रखती और किसी लॉज या होटल में मिलने के लिए बुलाती थी. कई पीड़ित अब तक उसके इस जाल में फंस चुके हैं.
लॉज में बुलाकर करती थी खेल पुलिस के मुताबिक, जब पीड़ित उससे मिलने लॉज में पहुंचते थे तो वह उनसे सामान्य बातचीत करती और भरोसा और गहरा कर देती थी. इसके बाद वह किसी बहाने से पीड़ित को नहाने या फ्रेश होने के लिए भेज देती थी. जैसे ही व्यक्ति बाथरूम में जाता, वह कमरे में रखे नकद पैसे, सोना, बैग और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाती थी. कुछ मामलों में तो वह पीड़ितों की कार तक लेकर निकल जाती थी. जब तक पीड़ित को सच समझ आता, वह काफी दूर जा चुकी होती थी.
बाद में करती थी ब्लैकमेलिंग मामला यहीं खत्म नहीं होता था. पुलिस जांच में पता चला है कि सामान लेकर भागने के बाद दीपा पीड़ितों को फोन करती थी. वह कहती थी कि अगर वे पैसे दे दें तो वह उनकी कार और सामान वापस कर देगी. इस तरह वह दोबारा भी उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश करती थी. कई पीड़ित डर और बदनामी के डर से उसकी मांग मान लेते थे. यही वजह थी कि लंबे समय तक यह ठगी सामने नहीं आ पाई.
मना करने पर देती थी धमकी अगर कोई पीड़ित पैसे देने से इनकार करता था तो दीपा कथित तौर पर उसे पुलिस केस में फंसाने की धमकी देती थी. वह कहती थी कि वह उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा देगी, जिससे उनकी सामाजिक छवि खराब हो जाएगी. इस डर से कई लोग पुलिस तक पहुंचने से भी हिचकते रहे. लेकिन आखिरकार एक शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और पूरा खेल सामने आ गया.

ईरान के तेहरान में आधी रात को हुए हवाई हमलों ने पूरे शहर को दहलाकर रख दिया. करीब बीस से ज्यादा जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह हमले इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अब तक के सबसे भीषण माने जा रहे हैं. फाइटर प्लेन आधे घंटे से अधिक समय तक आसमान में मंडराते रहे और बम बरसाते रहे.

इजरायल पर ईरान का हमला लगातार बढ़ रहा है. ईरान ने हाल ही में क्लस्टर बम वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं जो यरुशलम इलाके के ऊपर से छोटे-छोटे बम गिरा रही हैं. जानकारों के विश्लेषण से पता चला है कि इरानी मिसाइलें कार्गो वॉरहेड के साथ क्लस्टर बमों को छोड़ रही हैं. इज़राइल ने ईरान पर क्लस्टर बमों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की बढ़ती सियासी तपिश के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फ्रंटफुट पर खेल रही है. ममता एक तरफ तो बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और दूसरी तरफ उन्होंने बंगाल का कानून मंत्रालय भी अपने हाथों में ले लिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वजह है कि ममता बनर्जी को मंत्रियों के विभाग में फेरबदल करना पड़ा?










