
धुआं-धुआं सा दिल्ली-NCR... पूरे दिन स्मॉग से बुरा हाल, बढ़ा रहा AQI
AajTak
दिल्ली-NCR में अचानक छाई धुंध को लेकर सोशल मीडिया पर ईरान रिफाइनरी स्ट्राइक से जोड़कर अफवाहें फैल रही हैं. लेकिन मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि यह पाकिस्तान और थार से आई धूल भरी हवाओं का असर है.
दिल्ली की ठंड और गर्मी दोनों अपने कहर के जानी जाती हैं. हालांकि, मौजूदा वक्त बसंत का है और शहर में गर्मी की आहट महसूस की जा रही है. इसी बीच, अचानक धुंध की वापसी हो गई, जो बिल्कुल उसी तरह नजर आ रही है, जैसी स्थिति कड़ाके की ठंड में होती है.
दिल्ली-NCR में छाई घनी धुंध ने सोशल मीडिया पर अटकलों को हवा दे दी है. कुछ यूज़र्स का दावा है कि यह रिफाइनरी स्ट्राइक और ईरान के कुछ हिस्सों में हुई 'पेट्रोल रेन' से जुड़ा हो सकता है.
हालांकि, मौसम के जानकारों का मानना है कि उत्तर भारत में इस घटना का एक ज़्यादा लोकल और जाना-पहचाना कारण है, जो आस-पास के सूखे इलाकों से तेज़ हवाओं के साथ आने वाली धूल से जुड़ा है.
Skymet Weather में मौसम विज्ञान और क्लाइमेट चेंज के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत के मुताबिक, दिल्ली-NCR पर अभी जो धुंध है, वह तेज़ पश्चिमी हवाओं के साथ आने वाली धूल की वजह से है.
ये हवाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान से बड़ी मात्रा में धूल के कण ला रही हैं, ये दोनों ही सूखे और तेज़ हवाओं वाले मौसम में धूल भरे तूफ़ान के जाने-माने सोर्स हैं.

दक्षिण लेबनान की लिटानी नदी के किनारे स्थित गर्बैया गांव एक गहरे सदमे की स्थिति में है. रविवार को इजरायली सेना के हवाई हमले में दो घर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें दो परिवारों के कुल 16 सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई. इस घटना में मासूम बच्चे भी शहीद हुए. हमले के बाद गांव में चारों तरफ सिर्फ मलबे में तब्दील होते घर दिख रहे है.

ईरान के तेहरान में आधी रात को हुए हवाई हमलों ने पूरे शहर को दहलाकर रख दिया. करीब बीस से ज्यादा जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह हमले इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अब तक के सबसे भीषण माने जा रहे हैं. फाइटर प्लेन आधे घंटे से अधिक समय तक आसमान में मंडराते रहे और बम बरसाते रहे.

इजरायल पर ईरान का हमला लगातार बढ़ रहा है. ईरान ने हाल ही में क्लस्टर बम वाली बैलिस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं जो यरुशलम इलाके के ऊपर से छोटे-छोटे बम गिरा रही हैं. जानकारों के विश्लेषण से पता चला है कि इरानी मिसाइलें कार्गो वॉरहेड के साथ क्लस्टर बमों को छोड़ रही हैं. इज़राइल ने ईरान पर क्लस्टर बमों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है.










