
2029 के चुनाव में महिलाओं को 33 % आरक्षण मिल सके, इसके लिए सरकार लाएगी नया बिल
AajTak
देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने में हो रही देरी को देखते हुए मोदी सरकार अलर्ट हो गई है. सरकार अब 2029 के चुनाव में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, जिसके लिए विपक्ष के साथ भी बातचीत करेगी.
मोदी सरकार दिसंबर 2023 में 27 साल से लटके महिला आरक्षण अधिनियम को संसद के विशेष सत्र में पास कराकर इतिहास रच दिया था. इस नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है. अब मोदी सरकार गंभीरता से इसे अमलीजामा पहनाने में जुट गई है, जिसके चलते महिलाओं को आरक्षण का बहुत ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना होगा?
सूत्रों की माने मोदी सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को लागू करने को लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. सरकार की इच्छा है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से ही महिलाओं को इस आरक्षण का लाभ मिल सके.
संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने में देरी को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है. सरकार अब संविधान संशोधन बिल ला सकती है. इसके लिए सरकार ने विपक्षी दलों का मन टटोला शुरू कर दिया है.
परिसीमन के चलते महिला आरक्षण में देरी मोदी सरकार ने महिलाओं को संसद और राज्य विधानसभाओं में एक-तिहाई (33 फीसदी) आरक्षण देने के लिए 2023 में 128वां संविधान संशोधन कानून के रूप में यह अधिनियम पारित किया गया था. मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक महिला आरक्षण नई जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन के लागू होने के बाद ही प्रभावी हो सकता है.
देश में अभी तक परिसीमन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, इसलिए महिला आरक्षण कानून अब तक लागू नहीं हो पाया है. पहले जनगणना की जानी है और उसके बाद परिसीमन आयोग का गठन होगा. कैबिनेट ने 12 दिसंबर 2025 को जनगणना को मंजूरी दी है जो दो चरणों में की जानी है. इसके बाद परिसीमन होगा और फिर जाकर महिला आरक्षण लागू होगा. देरी के चलते विपक्ष ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाया था. ऐसे में मोदी सरकार अब महिला आरक्षण को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहती है.
2029 के चुनाव में महिला आरक्षण का लाभ मोदी सरकार अब महिला आरक्षण कानून में संशोधन लाने की संभावना पर विचार कर रही है. सरकार इस बात पर चर्चा कर रही है कि महिला आरक्षण को क्या परिसीमन प्रक्रिया से अलग कर दिया जाए. लोकसभा और विधानसभा सीटों के परिसीमन में देरी भी हो जाए तो 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जा सके. इस तरह सरकार कोशिश है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग कर दिया जाए ताकि परिसीमन का इंतजार न करना पडे.

दक्षिण लेबनान की लिटानी नदी के किनारे स्थित गर्बैया गांव एक गहरे सदमे की स्थिति में है. रविवार को इजरायली सेना के हवाई हमले में दो घर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें दो परिवारों के कुल 16 सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई. इस घटना में मासूम बच्चे भी शहीद हुए. हमले के बाद गांव में चारों तरफ सिर्फ मलबे में तब्दील होते घर दिख रहे है.

ईरान के तेहरान में आधी रात को हुए हवाई हमलों ने पूरे शहर को दहलाकर रख दिया. करीब बीस से ज्यादा जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह हमले इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अब तक के सबसे भीषण माने जा रहे हैं. फाइटर प्लेन आधे घंटे से अधिक समय तक आसमान में मंडराते रहे और बम बरसाते रहे.











