
'जो दिसंबर में हुआ, नहीं होना चाहिए था'… IndiGo CEO के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया का पहला संदेश
AajTak
इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया ने इंडिगो की कमान संभाल ली है. राहुल भाटिया ने कंपनी के कर्मचारियों के नाम पहला संदेश शेयर किया है. राहुल ने कहा कि जो पिछले साल दिसंबर में हुआ वो नहीं होना चाहिए था.
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स के इस्तीफा देने के बाद अब इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया ने एयरलाइन कंपनी का प्रबंधन संभाल लिया है. इसके बाद राहुल भाटिया ने कर्मचारियों को पहला संदेश दिया है.
राहुल भाटिया ने कहा कि इंडिगो के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालते हुए मैं यह भूमिका पूरी जिम्मेदारी के साथ ले रहा हूं. यह जिम्मेदारी सिर्फ कंपनी के ग्राहकों और शेयरहोल्डर्स के लिए ही नहीं, बल्कि इस एयरलाइन को आगे बढ़ाने वाले हर कर्मचारी के लिए भी है. आप सबकी मेहनत और लगन को मैं बहुत महत्व देता हूं.
राहुल भाटिया ने कहा "मैं पहले की तरह ही हमारी कंपनी के कल्चर को मजबूत करने, ऑपरेशंस को बेहतर बनाने, अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा देने और बेहतर वैल्यू देने के लिए तैयार हूं."
यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट का शॉकिंग यू-टर्न... दिल्ली-मैनचेस्टर उड़ान टेकऑफ के बाद वापस लौटी
राहुल भाटिया आगे बताते हैं कि पिछले साल दिसंबर में जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था. हमारे ग्राहक इसके हकदार नहीं थे और न ही आप सब थे. खासकर हमारे फ्रंटलाइन कर्मचारी, जिन्हें बिना किसी गलती के सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी.
राहुल ने कहा "मैं उन सभी साथियों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारी. कई-कई रातें जागकर इंडिगो के ऑपरेशंस को फिर से बहाल करने के लिए मेहनत की. राहुल भाटिया ने कर्मचारियों के लिए कहा कि आप ही इंडिगो की असली ताकत हैं.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न बदलावों का असर अब चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. चंडीगढ़ और ज़ीरकपुर की गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. इस स्थिति ने स्थानीय लोगों की दैनिक जरूरतों को प्रभावित किया है और गैस की उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं. देखें रिपोर्ट.

ईरान में चल रहे युद्ध संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने केरलम के एर्नाकुलम में एक रैली के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. इस वैश्विक संकट के समय भी कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है. प्रधानमंत्री ने इस दौरान संकट की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियों में देश को एकजुट होना चाहिए.

दिल्ली के रेस्टोरेंट व्यवसाय को एलपीजी संकट ने बुरी तरह प्रभावित किया है. नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और प्रसिद्ध ज़ेन रेस्टोरेंट के मालिक मनप्रीत सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू LPG आपूर्ति को प्राथमिकता देने के कारण व्यवसायिक गैस की आपूर्ति में कमी आई है. इससे रेस्तरां उद्योग को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

फरीदाबाद की पायलट दीपिका अधाना ने युद्ध जैसे हालात के बीच साहसिक मिशन को अंजाम देते हुए यूएई से 169 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में अहम भूमिका निभाई. एयर इंडिया एक्सप्रेस की इस ऑल-वुमन क्रू ने रेस्क्यू फ्लाइट के जरिए यात्रियों को सुरक्षित दिल्ली पहुंचाया. दीपिका ने बताया कि अचानक मिले आदेश के बाद उन्होंने टीम के साथ यह चुनौतीपूर्ण उड़ान भरी.

मध्य पूर्व युद्ध के बीच ईरान ने इजरायल के डिमोना परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा हमला परमाणु बम जैसा विस्फोट नहीं करेगा, लेकिन रेडियोएक्टिव मटेरियल के फैलने से इजरायल समेत पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही और लंबे समय तक रहने वाला परमाणु संकट पैदा हो सकता है.








