
पुणे, भोपाल समेत देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर का संकट, लकड़ी पर खाना बना रहे होटल और रेस्टोरेंट
AajTak
अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति रुकने से देश के होटल और रेस्टोरेंट उद्योग पर संकट गहराने लगा है. गैस की कमी के कारण कई जगहों पर होटलों को लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है और कुछ ने ईंधन बचाने के लिए मेनू में भी बदलाव कर दिया है. भोपाल में होटल संचालकों के पास केवल 48 घंटे का गैस स्टॉक बचा है और यदि प्रतिबंध नहीं हटा तो कारोबार ठप पड़ सकता है.
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब देश के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर भी दिखाई देने लगा है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अचानक रुकने से कई शहरों के बड़े होटलों और रेस्टोरेंट को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गैस न मिलने के कारण कुछ होटलों को मजबूर होकर लकड़ी के चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है, ताकि भोजन तैयार करने का काम जारी रखा जा सके.
कई होटलों के कर्मचारी आसपास के इलाकों से लकड़ी इकट्ठा कर उसे जमा करते नजर आ रहे हैं. यह व्यवस्था खास तौर पर उन मेहमानों और कर्मचारियों के लिए की जा रही है जिनके लिए पहले से भोजन की व्यवस्था करनी जरूरी है.
पुडुचेरी में भी भारी संकट वहीं पुडुचेरी में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी का असर साफ दिखाई दे रहा है. यहां के कुछ होटलों ने ईंधन की खपत कम करने के लिए अपने मेनू में बदलाव करना शुरू कर दिया है. एक होटल संचालक ने बताया कि मौजूदा संकट को देखते हुए अब शाम चार बजे से सात बजे के बीच केवल चाय, कॉफी और जूस ही परोसे जा रहे हैं, जबकि पहले इस समय नाश्ते की भी बिक्री होती थी.
एलपीजी सिलेंडर के एक वितरक के अनुसार केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि फिलहाल एलपीजी की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर केवल घरेलू उपभोक्ताओं को की जाए. इसी वजह से वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है, जिससे होटल उद्योग प्रभावित हो रहा है.
भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर प्रतिबंध भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर लगे प्रतिबंध का असर आने वाले दिनों में होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ सकता है. होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहा कि फिलहाल शहर के होटलों और रेस्टोरेंट के पास करीब 48 घंटे का ही कमर्शियल गैस स्टॉक बचा है.
तेजकुलपाल सिंह पाली ने आजतक से बातचीत में बताया कि यदि अगले दो दिनों के भीतर यह प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो कई होटल और रेस्टोरेंट को अपना संचालन बंद करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि भोपाल में रोजाना करीब 1000 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खपत होती है, जिससे इस आपूर्ति पर रोक का सीधा असर कारोबार पर पड़ेगा.

दक्षिण लेबनान की लिटानी नदी के किनारे स्थित गर्बैया गांव एक गहरे सदमे की स्थिति में है. रविवार को इजरायली सेना के हवाई हमले में दो घर क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें दो परिवारों के कुल 16 सदस्यों की दर्दनाक मौत हुई. इस घटना में मासूम बच्चे भी शहीद हुए. हमले के बाद गांव में चारों तरफ सिर्फ मलबे में तब्दील होते घर दिख रहे है.

ईरान के तेहरान में आधी रात को हुए हवाई हमलों ने पूरे शहर को दहलाकर रख दिया. करीब बीस से ज्यादा जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. यह हमले इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद अब तक के सबसे भीषण माने जा रहे हैं. फाइटर प्लेन आधे घंटे से अधिक समय तक आसमान में मंडराते रहे और बम बरसाते रहे.











